फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban banned the sale of contraceptives in Mazar a Sharif and Kabul city

Taliban: तालिबान ने गर्भनिरोधक के इस्तेमाल को बताया पश्चिमी देशों की साजिश, बिक्री पर लगाई रोक

Sat, 18 Feb 2023 04:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 04:23 AM IST
सार

तालिबानी घर-घर जाकर मिडवाइफ को धमका रहे है। एक स्टोर संचालक ने बताया कि तालिबानी दो बार बंदूक लेकर स्टोर पर आए और धमकी दी कि गर्भनिरोधक गोलियां की बिक्री तत्काल बंद कर दी जाए।

विज्ञापन
Taliban banned the sale of contraceptives in Mazar a Sharif and Kabul city
गर्भ निरोधक सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालिबानी लड़ाकों ने माजर-ए-शरीफ और काबूल शहर में गर्भ निरोधकों की बिक्री पर रोक लगा दी है। महिलाओं द्वारा गर्भ निरोधकों के उपयोग को तालिबानियों ने मुस्लिम आबादी को नियंत्रित करने के लिए एक पश्चिमी साजिश बताया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल और मजार-ए-शरीफ के फार्मासिस्टों ने पुष्टि की कि उन्हें गर्भ निरोधक दवाईयों का स्टॉक नहीं करने का आदेश दिया गया है। काबुल के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा, इस महीने की शुरुआत से जन्म नियंत्रण की गोलियां और डेपो-प्रोवेरा जैसे इंजेक्शन को रखने की अनुमति नहीं है, और वह मौजूदा स्टॉक को बेचने से डर रहे हैं। 
विज्ञापन


मिडवाइफ को धमका रहे तालिबानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबानी घर-घर जाकर मिडवाइफ को धमका रहे है। एक स्टोर संचालक ने बताया कि तालिबानी दो बार बंदूक लेकर स्टोर पर आए और धमकी दी कि गर्भनिरोधक गोलियां की बिक्री तत्काल बंद कर दी जाए। नियमित रूप से वे काबुल शहर के हर फॉर्मसी पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों की साजिश
एक बुजुर्ग मिडवाइफ ने बताया कि उसे कई बार धमकाया गया था। उन्होंने कहा कि एक तालिबान कमांडर ने कहा था कि जनसंख्या को नियंत्रित करने की लोगों को जानकारी देने की अनुमति नहीं है। यह पश्चिमी देशों की साजिश है।

 
महिलाओं की उच्च शिक्षा पर लगाई रोक 

तालिबान द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर नवीनतम हमला है, जिसने अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा को समाप्त कर दिया है। युवतियों के लिए विश्वविद्यालयों को बंद कर दिया है और महिलाओं को नौकरियों से निकाल दिया। पहले से ही नाजुक स्वास्थ्य प्रणाली वाले देश में गर्भ निरोधकों को प्रतिबंधित करना एक महत्वपूर्ण झटका होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed