फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban Ban Women Beauty Salons In Kabul

तालिबान का नया फरमान: महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर लगाया प्रतिबंध, पीड़ितों ने पूछा- क्या मर जाएं हम?

Tue, 04 Jul 2023 08:04 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 04 Jul 2023 08:04 AM IST
सार

तालिबान के वाइस एंड सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Taliban Ban Women Beauty Salons In Kabul
महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बार फिर तालिबान ने महिलाओं को निशाना बनाया है। उसने काबुल और देश भर के अन्य प्रांतों में महिलाओं के ब्यूटी सैलून पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए एक मौखिक फरमान जारी किया गया है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान के वाइस एंड सदाचार मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद आकिफ महाजर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि काबुल नगर पालिका को तालिबान नेता के नए फरमान को लागू करने और महिलाओं के ब्यूटी सैलून के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन

नए फरमान की हो रही आलोचना

तालिबान द्वारा अफगान लड़कियों और महिलाओं पर प्रतिबंध लगाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। तालिबान के इस फरमान की जमकर आलोचना हो रही है।वहीं, नए फरमान पर सैलून से जुड़ी महिलाओं की प्रतिक्रिया सामने आई हैं। उन्होंने तालिबान से सवाल किया है कि क्या वे मर जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लिए काम करना जरूरी

एक मेकअप आर्टिस्ट रेहान मुबारिज ने कहा कि पुरुष बेरोजगार हैं। जब पुरुष अपने परिवार की देखभाल नहीं कर सकते, तो महिलाओं को रोटी की तलाश में ब्यूटी सैलून में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। अगर उन्हें वहां प्रतिबंधित कर दिया जाता है, तो हम क्या करें?

क्या भूखे मर जाए

वहीं, एक अन्य ने कहा कि अगर परिवार के पुरुषों के पास नौकरी होगी तो हम घर से बाहर नहीं निकलेंगे। मेकअप आर्टिस्ट ने तालिबान से पूछा कि क्या हमें भूखा मर जाना चाहिए, हमें क्या करना चाहिए? आप चाहते हैं कि हम मर जाएं?

इन पर लग चुका है प्रतिबंध

गौरतलब है, नया फरमान ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्लामिक अमीरात (अफगानिस्तान) ने लड़कियों और महिलाओं को स्कूलों, विश्वविद्यालयों और गैर सरकारी संगठनों में काम करने के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्रों जैसे पार्क, सिनेमा और अन्य मनोरंजन क्षेत्रों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

सरकार बनाए एक रूपरेखा

वहीं, काबुल के रहने वाले अब्दुल खबीर ने कहा कि सरकार को इसके लिए एक रूपरेखा बनानी चाहिए। रूपरेखा इस तरह होनी चाहिए कि न तो इस्लाम को नुकसान हो और न ही देश को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed