{"_id":"5d66777e8ebc3e01574205e2","slug":"taliban-attacked-check-post-in-afghanistan-14-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में तालिबान ने जांच चौकी पर किया हमला, 14 सरकार समर्थक लड़ाकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में तालिबान ने जांच चौकी पर किया हमला, 14 सरकार समर्थक लड़ाकों की मौत
Wed, 28 Aug 2019 06:15 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने एक जांच चौकी पर हमला कर 14 सरकार समर्थक लड़ाकों की हत्या कर दी। अफगान अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के प्रमुख प्रवक्ता अब्दुल अहिद वलीजादा ने बुधवार ने बताया कि मंगलवार रात को रबात संगी जिले में हुए हमले में सात अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा कि इस दौरान तालिबान लड़ाके भी हताहत हुए हैं, लेकिन उनकी संख्या की जानकारी नहीं है। एक अलग घटना में पूर्वी नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगियानी ने बताया कि प्रांत की राजधानी जलालाबाद में वाहन में रखे विस्फोटक में धमाका होने से उसमें सवार विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हुए हैं।
विज्ञापन
तालिबान ने हेरात में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है लेकिन नंगरहार में हुए धमाके की अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। दोनों ही प्रांतों में तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय गुट सक्रिय हैं।
विज्ञापन