फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban allow girls to study from class one to six in Afghanistan

Afghanistan: पहली से छठी तक शिक्षा पा सकेंगी लड़कियां, इस्लामी कानून के अनुसार ही पहनने होंगे कपड़े

Wed, 11 Jan 2023 01:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, काबुल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 01:54 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 6 तक लड़कियों को पढ़ने की अनुमति देते हुए शर्त लगाई है कि उन्हें इस्लामी कानून के अनुसार ही कपड़े पहनने होंगे।

विज्ञापन
Taliban allow girls to study from class one to six in Afghanistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने लड़कियों की प्राथमिक शिक्षा (पहली से छठी कक्षा तक) को मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्रालय ने कक्षा 6 तक लड़कियों को पढ़ने की अनुमति देते हुए शर्त लगाई है कि उन्हें इस्लामी कानून के अनुसार ही कपड़े पहनने होंगे। हालांकि तालिबान ने लड़कियों की प्राथमिक शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाने और उन्हें कक्षाओं में प्रवेश देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।
विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से तालिबान लगातार महिलाओं के अधिकारों को खत्म करता जा रहा है। इसे लेकर उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। अफगानिस्तानी शिक्षा मंत्रालय ने लड़कियों के लिए स्कूल और शैक्षणिक केंद्र खोलने का आदेश भी दिया है। इससे पहले तालिबान सरकार ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। लड़कियों के हायर सेकेंडरी में प्रवेश पर पहले से ही रोक लगी हुई है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्रालय ने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था जिसकी विश्व समुदाय और मुस्लिम देशों ने निंदा की है। तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने कहा है कि महिलाओं के शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के फैसले पर विदेशी दखल बंद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed