फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan shook hands with Somaliland, china feels tension

ताइवान ने सोमालीलैंड से मिलाए हाथ, बढ़ी चीन की बेचैनी

Tue, 07 Jul 2020 05:08 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
Taiwan shook hands with Somaliland, china feels tension
somali foreign minister mohamoud and taiwan president - फोटो : पीटीआई

चीन के दबाव के बावजूद ताइवान ने सोमालीलैंड के साथ हाथ मिलाकर नए कूटनीतिक संबंध स्थापित किए हैं। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों सरकारों ने मित्रता और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, न्याय और कानून के शासन के मूल्यों के आधार पर  संबंध स्थापित करने को लेकर सहमति जताई है। ताइवान और सोमालीलैंड मत्स्य, कृषि, ऊर्जा, खनन, लोक स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


वहीं चीन ताइवान के इस कदम से चिढ़ गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि ताइवान सोमालिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमतर कर रहा है। ताइवान और सोमालीलैंड के बीच आधिकारिक एजेंसी स्थापित करने या किसी तरह के आधिकारिक समझौते का चीन विरोध करता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रम में सोमालीलैंड के विदेश मंत्री यासिन हागी महमूद व जोसेफ वु ने 26 फरवरी को ताइपे में द्विपक्षीय संबंधों पर हस्ताक्षर किए थे। सोमालीलैंड की कुल आबादी 39 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रैगन के दबाव से सीमित हुए रिश्ते
चीनी दबाव के चलते लोकतांत्रिक ताइवान के रिश्ते सीमित होकर मात्र 15 देशों के साथ रह गए हैं और इस कारण से वह संयुक्ते राष्ट्र की सदस्यता भी खो चुका है। इसके अलावा जिन अंतरराष्ट्रीय संगठनों में चीन का वर्चस्व है, उनसे भी ताइवान बाहर है। बता दें कि ताइवान पर चीन अपना दावा करता है और धमकी देता है कि जरूरत पड़ने पर वह सैन्य ताकत का भी इस्तेमाल कर सकता है। चुनावों व जनमत सर्वेक्षण में ताइवान की जनता चीन के साथ एकीकरण को खारिज कर चुकी है।


स्वतंत्र सरकार और मुद्रा
सोमालिया से सोमालीलैंड वर्ष 1991 में गृहयुद्ध के बाद अलग हुआ था। साथ ही इस दौरान हिंसा व चरमपंथी हमलों का भी सामना करना पड़ा था। अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं होने के बावजूद इस क्षेत्र की अपनी स्वतंत्र सरकार, मुद्रा और सुरक्षा व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed