फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan's new President calls on China to cease its political and military intimidation

Taiwan-China: ताइवान के नए राष्ट्रपति की चीन को चेतावनी, कहा- धमकी देना बंद करें; शांति बनाए रखने पर दिया जोर

Mon, 20 May 2024 11:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 20 May 2024 11:14 PM IST
सार

Taiwan: ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा है कि ताइवान को धमकाना बंद करें।

विज्ञापन
Taiwan's new President calls on China to cease its political and military intimidation
ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग ते - फोटो : ANI

विस्तार

चीन लगातार ताइवान के क्षेत्र पर अपना दावा करता रहा है। इस बीच ताइवान के नवनियुक्त राष्ट्रपति लाई चिंग ते ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। लाई ने चीन को साफ तौर पर कहा है कि ताइवान को धमकाना बंद करें। बता दें ताइवान के क्षेत्र पर चीन अपना दावा करता रहता है।

विज्ञापन


धमकियां देना बंद करे चीन- लाई
अपने भाषण में राष्ट्रपति लाई ने चीन से ताइवान के खिलाफ सैन्य धमकियों के बंद करने और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने की बात कही। लाई की यह टिप्पणी ताइवान के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आई है। 64 वर्षीय लाई राजनीति और कूटनीति में माहिर माने जाते हैं। 
विज्ञापन


चीन ने दी है यह धमकी 
छह साल पहले ताइवान के राष्ट्रपति लाई ने खुद को ताइवान की आजादी की लड़ाई का कार्यकर्ता बताया था। लाई और नव नियुक्त उपराष्ट्रपति हसियाओ बी-खिम ने एक साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन दोनों ही नेताओं और उनकी पार्टी पर निशाना साधता रहा है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है। बीजिंग ने यह धमकी भी दी है कि अगर आवश्यक हुआ तो बलपूर्वक द्वीप राष्ट्र पर कब्जा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति को बढ़ावा दें- लाई
अपने 30 मिनट के उद्घाटन भाषण में ताइवान के राष्ट्रपति ने शांति को बढ़ावा देने की बात की। उन्होंने ताइवान की संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया और कहा कि ताइवान के लोकतंत्र का गौरवशाली युग आ गया है। चीन को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ताइवान पहले से ही एक स्वतंत्र देश है। इसलिए स्वतंत्रता की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। उधर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लाई के राष्ट्रपति बनने पर कहा कि यह ताइवान की स्वतंत्रता का अंत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed