फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan include fighter aircraft in defense fleet to deal with China

China Taiwan Conflict: चीन से निपटने को ताइवान के रक्षा बेड़े में शामिल होंगे लड़ाकू विमान, बजट में की वृद्धि

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के मंत्रिमंडल ने कुल प्रस्तावित रक्षा बजट में वार्षिक आधार पर 13.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 19.41 अरब डॉलर निर्धारित किया है। इसमें लड़ाकू विमान और अन्य उपकरणों के लिए अतिरिक्त विशेष फंड शामिल हैं।

विज्ञापन
Taiwan include fighter aircraft in defense fleet to deal with China
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन। - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से उठा तूफान अभी थमा नहीं है। चीन से बढ़ते तनाव के तहत ताइवान ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने रक्षा बेड़े में घातक लड़ाकू विमान और बड़े हथियारों समेत अन्य उपकरण शामिल किए हैं। ताइवान ने बृहस्पतिवार को अपनी सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करने के लिए अगले साल रक्षा क्षेत्र में 19 अरब डॉलर खर्च करने का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के मंत्रिमंडल ने कुल प्रस्तावित रक्षा बजट में वार्षिक आधार पर 13.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 19.41 अरब डॉलर निर्धारित किया है। इसमें लड़ाकू विमान और अन्य उपकरणों के लिए अतिरिक्त विशेष फंड शामिल हैं। हालांकि बजट, लेखा और सांख्यिकी महानिदेशालय ने यह नहीं बताया है कि पैसा कहां जाएगा। ताइवान ने अपने रक्षा बजट में यह रिकॉर्ड वृद्धि की है जो देश के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की तुलना में सर्वाधिक है। ताइवान की 2017 के बाद वार्षिक वृद्धि चार फीसदी से नीचे रही है। इस वृद्धि का मकसद हथियारों को रक्षा बेड़े में शामिल करना है।
विज्ञापन


विमानों-जहाजों की लागत पर खास ध्यान
सांख्यिकी विभाग के मंत्री चू जर मिंग ने कहा कि हमें रक्षा खर्च में वृद्धि करना जरूरी हो गया है। हम हमेशा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए बजट के लिए संचालन लागत काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए भेजे गए विमानों और जहाजों के लिए ईंधन और रखरखाव जैसी लागतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिनजियांग पर यूएन रिपोर्ट से चीन में कठिन हालात
संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत टोमाया ओबोकाटा की शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगर मुस्लिम आबादी के दमन में चीन के शामिल होने की पुष्टि के बाद चीनी प्रशासन को कठिन हालात का सामना करना पड़ रहा है। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भी उइगरों की दुर्दशा पर चिंता जताई है और शिनजियांग में जबरन श्रम के साथ निर्मित उत्पादों के बहिष्कार से चीन को काफी परेशानी हो रही है। इस रिपोर्ट के मद्देनजर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने चीन से शिनजियांग में बने उत्पाद खरीदना बंद कर दिया है। इससे चीन की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed