फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan demonstrates sea defences against potential Chinese attack as tensions rise with Beijing news in hindi

Taiwan Row: चीन की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में ताइवान, समुद्री रक्षा प्रणाली के जरिए दिखाई ताकत

Thu, 09 Jan 2025 02:57 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Jan 2025 02:57 PM IST
सार

ताइवान की नौसेना ने काऊशुंग बंदरगाह के पास अपनी कुआंग हुआ VI तेज आक्रमण मिसाइल नौकाएं और तुओ चियांग श्रेणी के युद्धपोत तैनात किए हैं। 

विज्ञापन
Taiwan demonstrates sea defences against potential Chinese attack as tensions rise with Beijing news in hindi
ताइवान की चीन से अपील - फोटो : ANI / Freepik

विस्तार

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार ताइवान को घेरने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में ताइपे ने गुरुवार को चीन के संभावित हमले के खिलाफ अपनी समुद्री रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया। बता दें, यह ताइवान की सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मुख्यभूमि से होने वाले आक्रमण को रोकना है।

विज्ञापन


यह तैनात किए
ताइवान की नौसेना ने काऊशुंग बंदरगाह के पास अपनी कुआंग हुआ VI तेज आक्रमण मिसाइल नौकाएं और तुओ चियांग श्रेणी के युद्धपोत तैनात किए हैं। काऊशुंग एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है, जिसे चीन के सैनिकों द्वारा ताइवान पर हमला करने के बाद महत्वपूर्ण आपूर्ति केंद्र माना जाता है।
विज्ञापन


क्या हैं विशेषताएं?
कुआंग हुआ VI नौकाएं, जिनमें 19 लोग होते हैं, स्वदेशी शियॉन्ग फेंग II एंटी-शिप मिसाइलों से लैस हैं। इनका इस्तेमाल समुद्र में आपातकाल की स्थिति में दुश्मन जहाजों को रोकने के लिए किया जाता है। ये नौकाएं ताइवान के सुरक्षा क्षेत्र में 44 किलोमीटर (24 समुद्री मील) तक आने वाले शत्रु जहाजों को रोकने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की हरकतों का जवाब
चीन अक्सर ताइवान की सीमा में जहाजों और विमानों को भेजता है। इससे ताइवान को अपनी जेट विमानों को उड़ानें, मिसाइल सिस्टम को सक्रिय करने और युद्धपोतों को भेजने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ताइपे ने बुधवार को बीजिंग से अपनी सैन्य गतिविधियां रोकने की मांग की, क्योंकि इसे ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता को खतरे में डालने और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार में रुकावट का कारण ठहराया गया था। ताइवान की रणनीति है कि चीनी सेना को ताइपे की पश्चिमी तटरेखा पर कम जगह मिले ताकि वे हमला न कर सकें।


तुओ चियांग-क्लास कोरवेट के कप्तान श्याओ शुन-मिंग ने कहा कि उनका जहाज छोटा होने के बावजूद बड़े चीनी जहाजों के मुकाबले मजबूत शक्ति प्रदान करने में सक्षम है। तुओ चियांग का डिजाइन कैटामैरेन है और यह उच्च गति और काफी छुपने की क्षमता प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed