फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taal volcano in the Philippines is spewing ash approx 100 km

फिलीपींस: ‘ताल’ ज्वालामुखी ने उगला लावा, 100 किलोमीटर दूर तक पहुंची राख

Tue, 14 Jan 2020 03:18 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jan 2020 03:18 AM IST
सार

  • 13,000 लोगों को शरणार्थी केंद्रों तक पहुंचाया गया
  • 4.5 लाख लोग रहते हैं 14 किमी तक फैले क्षेत्र में
  • 100 किलोमीटर दूर तक पहुंची ज्वालामुखी की राख

विज्ञापन
Taal volcano in the Philippines is spewing ash approx 100 km
ताल नामक ज्वालामुखी - फोटो : Social Media

विस्तार

फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण में ‘ताल’ नामक ज्वालामुखी ने लावा और बहुत बड़ी मात्रा में राख उगलना शुरू कर दिया है। यह ज्वालामुखी पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है इसलिए पूरे इलाके से हजारों लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। विस्फोट की आशंका के चलते देश के मुख्य हवाई अड्डे की 500 उड़ानें रोक दी गई हैं। बता दें कि इसके आसपास 14 किमी क्षेत्र में करीब 4.5 लाख लोग रहते हैं।

विज्ञापन


रविवार देर शाम ज्वालामुखी ‘ताल’ के फटने से पहले भूकंप के कई झटके भी महसूस किए गए। इन भूकंपों से बचाव के चलते इलाके के करीब 13,000 लोगों को शरणार्थी केंद्रों में ले जाया गया है। जबकि ताल से प्रभावित होने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित इलाकों की तरफ ले जाया गया है। ज्वालामुखी लगातार लावा उगल रहा है जबकि इसकी राख प्रभावित क्षेत्र से 100 किलोमीटर दूर राजधानी मनीला से आगे तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


यहां स्कूल और सरकारी दफ्तरों के अलावा स्टॉक एक्सचेंज भी एहतियातन बंद रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सांस की समस्या से जूझ रहे लोगों की देखभाल में जुट जाएं। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी (फिवोल्क्स) ने फिलहाल अलर्ट लेवल को 3 से बढ़ाकर 4 पर कर दिया है। यह गंभीर खतरे का निशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेक  में लावा गिरा तो सुनामी की आशंका

फिलीपींस में ताल लेक (झील) पर मौजूद इस ज्वालामुखी के भड़कते ही मनीला का मौसम काफी खराब हो गया। इसका लावा करीब 10-15 किलोमीटर दूर तक फैला है। आशंका है कि अगर ज्वालामुखी फटा, तो इसका लावा ताल लेक में गिरने से आसपास के इलाकों में सुनामी आ सकती है।

1911 में लील चुका है 1500 जानें

ताल यह फिलीपींस का दूसरा सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। पिछले 450 सालों में यह 34 बार फट चुका है। आखिरी बार यह 1977 में फटा था। 1974 में यह कई महीनों तक भड़का था। 1911 में इसमें विस्फोट हुआ था और करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed