फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   syria damascus cafe blast court area explosion many killed, many injured security investigation west asia news

Syria Blast: सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल; जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 03 Jul 2026 12:36 AM IST
सार

सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक कैफे में हुए बम धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा बल मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
syria damascus cafe blast court area explosion many killed, many injured security investigation west asia news
दमिश्क के कैफे में भीषण धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की जान चली गई है। यह विस्फोट शहर के मुख्य अदालत परिसर के पास स्थित एक कैफे में हुआ। सीरिया के सरकारी नेटवर्क अल-इखबारिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


जांच में जुटे सुरक्षा बल
अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी अब इस हमले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। दमिश्क के गवर्नर माहेर इडलीबी ने कहा कि आंतरिक मंत्रालय जल्द ही अपनी शुरुआती जांच के नतीजे सबके सामने रखेगा। गवर्नर ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल किया गया उपकरण पुराने ढंग का लग रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस अपराध को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


कैफे में मौजूद थे कई वकील
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई घायल लोग जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं और पुलिस अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं। एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज किया और जिनकी हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें दमिश्क के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस कैफे में अक्सर पास की अदालत में काम करने वाले वकील आते थे। पास में ही रेस्टोरेंट चलाने वाले जलाल अलजनानी ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह तुरंत कैफे की तरफ भागे। वहां का मंजर देखकर वह दहल गए। उन्होंने बताया कि पुलिस के आने से पहले उन्होंने खुद पीड़ितों को गाड़ियों तक पहुंचाने में मदद की। घायलों के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और काफी खून बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जनता को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा': बॉम्बे हाईकोर्ट की पुलिस को फटकार, पूछा- सत्ता के विरोध पर केस क्यों?

देश में सुरक्षा की स्थिति
दिसंबर 2024 में असद शासन को हटाकर सत्ता संभालने के बाद से सीरिया के नए शासक इस्लामिक स्टेट (IS) के चरमपंथियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रपति अहमद अल-शरा ने वादा किया है कि वह सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की रक्षा करेंगे। उन्होंने देश के एक बड़े हिस्से पर सरकार का नियंत्रण फिर से स्थापित कर लिया है। हालांकि, देश को पूरी तरह स्थिर करने में अब भी सुरक्षा संबंधी चुनौतियां सामने आ रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां अक्सर चरमपंथी ठिकानों पर छापेमारी करती हैं, लेकिन जुलाई 2025 में एक चर्च में हुए आत्मघाती हमले जैसी घटनाओं ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। सरकार अब भी इन खतरों से निपटने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed