फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria: Clashes between new security forces and Assad loyalists erupted on Thursday in the Alawite heartland

Syria: सीरिया में अलवी समुदाय पर हिंसा तेज, असद समर्थकों और नई सरकार के बीच खूनी संघर्ष; सैंकड़ों लोगों की मौत

Mon, 10 Mar 2025 09:03 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 09:03 AM IST
विज्ञापन
Syria: Clashes between new security forces and Assad loyalists erupted on Thursday in the Alawite heartland
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
सीरिया में बशर अल-असद की सत्ता खत्म होने के बाद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। देश में नई इस्लामी सरकार के आने के बाद से अलवी समुदाय के खिलाफ हमले बढ़ गए हैं। ताजा संघर्ष असद समर्थकों और सरकारी बलों के बीच अलवी बहुल इलाकों में हो रहा है, जिसमें अब तक 1,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से अधिकतर नागरिक बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


कौन हैं अलवी समुदाय के लोग?
अलवी समुदाय शिया इस्लाम का एक शाखा है, जो सीरिया के तटीय इलाकों, खासकर लटाकिया और टार्टूस में बसा है। यह समुदाय दशकों तक सीरिया की सत्ता में प्रभावी रहा, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद खुद अलवी थे। असद शासन में इस समुदाय को विशेष लाभ मिलता था, जिससे बहुसंख्यक सुन्नी आबादी में असंतोष था।  
विज्ञापन


सीरिया में अब क्यों भड़की हिंसा?
असद सरकार के पतन के बाद सुन्नी बहुल नई सरकार ने सत्ता संभाली, लेकिन अलवियों के खिलाफ हिंसा जारी रही। कट्टर सुन्नी गुट अलवियों को असद शासन का समर्थक मानकर हमला कर रहे हैं। इस दौरान कई आम नागरिकों को भी निशाना बनाया गया। संघर्ष की शुरुआत तब हुई जब सरकार ने एक वांछित अपराधी को अलवी बहुल गांव से गिरफ्तार किया। इसके बाद असद समर्थक लड़ाकों ने सरकारी सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया और असद के गृहनगर कर्दाहा पर कब्जा कर लिया। हालांकि, सरकारी सेना ने जवाबी कार्रवाई कर इलाके पर दोबारा नियंत्रण कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शराअ ने सभी पक्षों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। सरकार ने हिंसा की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनाई है, जबकि कई मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि अलवियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीरियाई सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार सभी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हालांकि, अभी भी कई इलाकों में तनाव बना हुआ है, और हिंसा के जल्द थमने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed