फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   symptoms of Omicron variant were so far mild and could be treated at home.

दावा: डेल्टा के सामने ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रभाव बहुत कम, जानें क्या है इसके लक्षण

Mon, 29 Nov 2021 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 29 Nov 2021 02:20 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ओमिक्रॉन के मामले लगातार दूसरे देशों में पाए जा रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। जारी रिपोर्ट में इसमें हल्के लक्षण होना बताया गया है। 

विज्ञापन
symptoms of Omicron variant were so far mild and could be treated at home.
ओमिक्रॉन वेरिएंट(सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर दुनिया भले ही दहशत में है, लेकिन नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह राहत देना वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से इसका प्रभाव कम है। ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज में बहुत हल्के लक्षण होते हैं और घर पर रहकर इसका इलाज किया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी की डॉक्टर ने बताया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज में बहुत हल्के लक्षण होते हैं  मरीजों में सर दर्द, बदन दर्द, जुकाम समेत मामूली लक्षण दिखाई देते हैं। इसे घर पर रहकर ही ठीक किया जा सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. एंजेलिक कोएट्जी ने बताया कि उनकी क्लीनिक में सात ऐसे मरीज आए थे, जिनमें डेल्टा वैरिएंट से अलग लक्षण दिखे थे और ये 'बहुत हल्के' थे। मरीजों ने बदन दर्द और सिरदर्द जैसी शिकायत थी। उन्होंने बताया कि अभी जो मरीज आ रहे हैं उनमें बहुत हल्के लक्षण हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed