फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sydney Priest Who Was Stabbed Forgives Attacker australia news in hindi

Australia: सिडनी के चर्च में हमला करने वाले शख्स को बिशप ने किया माफ, कहा- जिसने उसे भेजा, उसे भी क्षमा किया

Thu, 18 Apr 2024 08:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 08:37 AM IST
सार

पुलिस ने चर्च के बाहर हिंसा के मामले में बुधवार को एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sydney Priest Who Was Stabbed Forgives Attacker australia news in hindi
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चर्च के पादरी को चाकू मारता हमलावर - फोटो : X/AustralianJA

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में चर्च में चल रहे समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। हमले में बिशप भी घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार को बिशप ने बताया कि वह अब ठीक हो रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि हमलावर उनके बेटे जैसा है, इसलिए वह उसे माफ करना चाहते हैं। दरअसल, बीते सोमवार को बिशप मार्च मारी इमैनुएल पर एक 16 वर्षीय लड़के ने सिर और सीने पर चाकू से हमला किया था, जिसके बाद चर्च में अफरा-तफरी मच गई थी। इस घटना पर बिशप ने कहा कि मैं अभी ठीक हूं और बहुत जल्दी चर्च में वापसी करूंगा।

विज्ञापन


हमले के बाद बिशप ने हमलावर को किया माफ
बता दें कि बिशप इमैनुएल के लगभग 200,000 फॉलोअर्स हैं। उनके फॉलोअर्स में इजाफा कोविड-19 टीकाकरण और लॉकडाउन के साथ-साथ इस्लाम की आलोचना से जुड़ी कई पोस्ट के बाद हुआ था। हमले के बाद उन्होंने एक वीडिया जारी किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। जिसने भी ये काम किया, मैंने उसे माफ कर दिया है। मैं उससे कहना चाहता हूं, तुम मेरे बेटे हो और मैं तुमसे प्यार करता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगा। जिसने भी तुम्हें इस काम के लिए भेजा था, मैं उसे भी माफ करूंगा।
विज्ञापन


बिशप की लोगों से शांत रहने की अपील
हमले के बाद चर्च के बाहर आक्रोश देखने को मिला, जिसे देखते हुए बिशप ने लोगों से शांत रहने की अपील की। हमले की रात समुदाय के सैकड़ों सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए और कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस पर बिशप ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आप लोग शांत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम ऑस्ट्रेलियाई होने के नाते बहुत भाग्यशाली हैं। इसके साथ ही हम ईसाई हैं और हमें इसी शांत व्यवहार करने की जरूरत है। पुलिस ने चर्च के बाहर हिंसा के मामले में बुधवार को एक 19 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आगे और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed