{"_id":"6957f3f4d6bb2c417c05cc85","slug":"swiss-investigators-believe-sparkling-flare-top-champagne-bottle-ignited-fatal-fire-at-ski-resort-switzerland-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड बार हादसा: कैसी लगी आग और चली गईं 47 जान? स्की रिसॉर्ट में हुए अग्निकांड का सच आया सामने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्विट्जरलैंड बार हादसा: कैसी लगी आग और चली गईं 47 जान? स्की रिसॉर्ट में हुए अग्निकांड का सच आया सामने
Fri, 02 Jan 2026 10:06 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न
Published by: लव गौर
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:06 PM IST
सार
स्विट्जरलैंड बार हादसा पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बार में आग कैसी लगी? इसका खुलासा स्विस जांचकर्ताओं ने किया है। इस अग्निकांड में 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि 119 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड: रिसॉर्ट अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई
- फोटो : PTI
विस्तार
स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न भयानक त्रासदी में बदल गया। 31 दिसंबर की रात को क्रांस-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में आग लग गई। इस घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 47 हो चुका है, जबकि 119 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिस वक्त आग लगी उस समय लोग की भारी भीड़ बार में मौजूद थी। अब अग्रिकांड को लेकर जांचकर्ताओं ने बड़ा खुलासा किया है।
स्विस जांचकर्ताओं का मानना है कि नए साल के जश्न के दौरान एक भीड़भाड़ वाले बार में शैंपेन की बोतलों पर जलते हुए स्पार्कल्स छत के बेहद करीब आ गए, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई और कुछ सेकंड में ही पूरा बार लपेटो की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 119 लोग घायल हुए हैं। यह पूरी घटना स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट क्रांस-मोंटाना स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार की है।
दम घुटने जैसा महसूस हुआ, खिड़की तोड़कर बचाई जान
हादसे के वक्त बार में मौजूद 16 वर्षीय एक्सेल क्लाविएर, जो पेरिस का रहने वाला है, उन्होंने बताया कि उसे अंदर दम घुटने जैसा महसूस हो रहा था। उसने एक मेज की मदद से खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन उसके एक दोस्त की आग में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों और घायलों में बड़ी संख्या किशोरों और 20–25 वर्ष के युवाओं की है। कई दोस्त और रिश्तेदार घंटों तक लापता लोगों की तलाश करते रहे।
विज्ञापन
शैंपेन बोतलों पर जलते स्पार्कल्स से फैली आग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बार में वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर आई थीं, जिनमें जलते हुए स्पार्कल्स लगे थे। फ्रांसीसी चैनल BFMTV से बात करने वाली दो महिलाओं ने बताया कि एक पुरुष बार टेंडर ने महिला बार टेंडर को कंधों पर उठाया हुआ था, और उसके हाथ में बोतल में जलती स्पार्कल्स थी। कुछ ही पलों में आग फैल गई और लकड़ी की छत गिर पड़ी।
ये भी पढ़ें: Germany: जर्मनी में भारतीय छात्र की मौत, आग से बचने की कोशिश में अपार्टमेंट से कूदा; घर पर पसरा मातम
भगदड़, टूटती खिड़कियां और चीख-पुकार
आग लगते ही बेसमेंट नाइटक्लब में भगदड़ मच गई। लोग संकरी सीढ़ियों और छोटे दरवाजे से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर जान बचाई। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे लोग बाहर गिरे पड़े थे और माता-पिता अपने बच्चों की तलाश में घबराए हुए मौके पर पहुंच रहे थे।
पहचान मुश्किल, डीएनए जांच का सहारा
आग इतनी भीषण थी कि कई शवों की पहचान मुश्किल हो गई है। कई पीड़ितों के बटुए और पहचान पत्र जलकर राख हो गए। परिवारों को अब डीएनए सैंपल देने पड़ रहे हैं, जिससे उनका दर्द और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड: रिसॉर्ट अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 47, नए साल के जश्न के दौरान लगी थी आग
17 वर्षीय इतालवी गोल्फ खिलाड़ी लापता सूची में
इटली के 17 वर्षीय उभरते गोल्फ खिलाड़ी इमानुएले गालेप्पिनी को लापता लोगों की सूची में रखा गया है। हालांकि इटैलियन गोल्फ फेडरेशन ने उनकी मौत की पुष्टि की है, लेकिन परिवार डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी के मुताबिक 13 इतालवी नागरिक घायल हुए हैं और 6 अब भी लापता हैं।
खबर से संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन