फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand's PM Shinawatra suspended after phone call leak, Constitutional Court orders

Thailand: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा निलंबित, सांविधानिक न्यायालय ने दिया आदेश

Tue, 01 Jul 2025 12:11 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। सांविधानिक न्यायालय ने पीएम को निलंबित करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Thailand's PM Shinawatra suspended after phone call leak, Constitutional Court orders
पेंतोगतार्न शिनावात्रा। - फोटो : x/@ingshin

विस्तार

कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ फोन कॉल का ऑडियो लीक होने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया गया। सांविधानिक न्यायालय ने पीएम पर नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया। न्यायाधीशों ने पीएम को जांच चलने तक निलंबित करने के पक्ष में 7 से 2 मतों से मतदान किया। उधर, संकट में फंसी गठबंधन सरकार को लेकर थाईलैंड के राजा ने मंगलवार को सरकार में नए कैबिनेट सदस्यों की नियुक्तियों को मंजूरी दी। 
विज्ञापन


थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व पीएम के साथ हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था। इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए। वहीं ऑडियो लीक के बाद थाईलैंड में अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या सांविधानिक न्यायालय प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा पर लीक हुए कॉल के मामले में नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार करेगा? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत-अमेरिका संबंधों को चीन की नजर से देखना बेहद भ्रामक', विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे प्रक्रिया स्वीकार: शिनावात्रा
पेतोंगतार्न शिनावात्रा ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को स्वीकार करेंगी और उसका पालन करेंगी, हालांकि वह नहीं चाहतीं कि उनके काम में बाधा आए। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चिंतित हूं। पैतोगतार्न को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के कार्यालय द्वारा कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन की जांच का भी सामना करना पड़ रहा है।


अनुतिन की जगह फुमथम बने उप प्रधानमंत्री
फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की गठबंधन सरकार से प्रमुख पार्टी भूमजाइथाई ने समर्थन वापस ले लिया।  इसके बाद मंगलवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा के नए मंत्रिमंडल को मंजूरी दी।  नए मंत्रिमंडल में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भूमजाइथाई पार्टी के नेता अनुतिन चारविरकुल को हटाया गया है। उन्होंने ऑडियो लीक होने कारण गठबंधन सरकार छोड़ दी थी। अनुतिन की जगह फुमथम वेचायाचाई को नियुक्त किया गया है। फुमथुम रक्षा मंत्री थे। वे अब गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: 'अगले कुछ दिन इस पर निगाह रखनी होगी', भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले जयशंकर

इसके अलावा रक्षा मंत्री का पद खाली छोड़ दिया गया है। वहीं उप रक्षा मंत्री को कार्यवाहक मंत्री बनाया गया है। पीएम शिनवात्रा ने पैंतोगतार्न ने संस्कृति मंत्री का पद संभाला। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक स्तर पर थाई संस्कृति को बढ़ावा देना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed