फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Supreme Court will hear the matter related to the electoral rights of US states

America : राज्यों के चुनावी अधिकारों से जुड़े मामले की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Sat, 02 Jul 2022 12:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 12:11 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के जज इस बात पर विचार करेंगे कि क्या प्रांतीय अदालतें, अपने राज्य के संविधान का उल्लंघन साबित होने पर संघीय चुनावों व 10 वर्ष में एक बार कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्रों के होने वाले परिसीमन में बदलाव का आदेश दे सकती हैं।

विज्ञापन
Supreme Court will hear the matter related to the electoral rights of US states
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट एक ऐसे मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गया है, जो देश में कांग्रेस (संसद) और राष्ट्रपति पद की चुनावी प्रक्रिया व तरीका नाटकीय रूप से बदल सकता है। इसके तहत राज्यों की विधायिका को चुनाव संबंधी शक्तियां प्रदान की जाएंगी।

विज्ञापन


यदि संबंधित याचिका में की गई मांग को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिलती है तो अमेरिकी राज्यों की विधायिका को चुनाव संबंधी अधिक ताकत के अलावा प्रांतीय अदालतों को चुनावी प्रक्रियाओं व नतीजों की समीक्षा से रोक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई को अपनी मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के जज इस बात पर विचार करेंगे कि क्या प्रांतीय अदालतें, अपने राज्य के संविधान का उल्लंघन साबित होने पर संघीय चुनावों व 10 वर्ष में एक बार कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्रों के होने वाले परिसीमन में बदलाव का आदेश दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी चुनावों में बहुत कुछ बदलेगा
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर रिक हासेन ने कहा, यह मामला प्रांतों में शक्ति संतुलन को गहराई से बदल सकता है। यह प्रांतों की अदालतों और एजेंसियों को नागरिकों के वोट देने के अधिकार संबंधी सुरक्षा को भी उन्हें प्रदान करने से रोक सकता है। इसकी मंजूरी से चुनावों में बहुत कुछ बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed