फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Supporters of terror organisations must be stop says india in united nations

भारत बोला- खत्म हो सभी आतंकी ठिकाने, पाक ने कहा- नहीं आएगी शांति  

Fri, 22 Dec 2017 05:53 PM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Fri, 22 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
 Supporters of terror organisations must be stop says india in united nations

अफगानिस्तान में बिगड़ रही सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए भारत ने कहा है कि तालिबान, हक्कानी नेटवर्क, दाएश, अलकायदा और इससे जुड़े लश्कर-ए-तैयबा व जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को समर्थन देने से रोकने के लिए उनके समर्थकों पर दबाव बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय लाल ने सुरक्षा परिषद की खुली बहस में कहा कि आतंकी अस्पतालों में बीमारों, स्कूलों में बच्चों, मस्जिदों में श्रद्धालुओं और अंतिम संस्कार में शोक व्यक्त कर रहे लोगों समेत कमजोर लोगों पर हमले कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आतंकियों ने क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भारतीय प्रतिनिधि ने यह भी कहा कि अफगान सीमा से बाहर मौजूद सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया जाना चाहिए। हमारे सामूहिक हित के लिए ऐसा किया जाना सुरक्षा परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीमा पार गोलीबारी मामले में न ली जाए हमारे धैर्य की परीक्षा
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान के राजदूत महमूद सैकल ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से अंधाधुंध गोलाबारी को लेकर अफगानिस्तान के संयम की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास अपनी जमीन की रक्षा करने की इच्छा और ताकत है।

सैन्य कार्रवाई से नहीं आएगी शांति 

 Supporters of terror organisations must be stop says india in united nations

इस दौरान पाक की वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के सुरक्षित ठिकाने नहीं हैं। चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि पाक में कोई आतंकी पनाहगाह नहीं हैं। 

मुख्य रूप से दाएश और दूसरे आतंकियों के जो सुरक्षित ठिकाने हैं वह अफगान भूभाग की 40 फीसदी सीमा में हैं। ये इलाके अफगानी सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं। उन्होंने सुरक्षा परिषद के समक्ष कहा कि वर्षों की लड़ाई के बाद यह साफ है कि सैन्य कार्रवाई जारी रखने से वहां शांति नहीं आएगी। 

राजनीतिक समझौते को बढ़ावा देना और साथ ही सैन्य समाधान खोजना दोनों एक साथ नहीं चल सकते हैं। आप लोगों की हत्या और उनके साथ बातचीत दोनों को एक साथ अंजाम नहीं दे सकते हैं।

बता दें कि आतंकी पहनाहगाहों को लेकर पाकिस्तान का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड और उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इस्लामाबाद को उसकी जमीन में मौजूद आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को लेकर आगाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed