फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sunday date written same forward and backward across globe for first time in 900 Years

900 साल बाद बना विशेष संयोग, आज की तारीख 02-02-2020 बेहद खास, उल्टा-सीधा पढ़ने में हैं एक जैसा

Sun, 02 Feb 2020 10:04 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 02 Feb 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sunday date written same forward and backward across globe for first time in 900 Years
02-02-2020 - फोटो : Twitter

पिछले 900 सालों बाद आज ऐसा संयोग बना है कि आज की तारीख यानी दो फरवरी, 2020 या 02-02-2020 ऐसी है, जिसे उल्टा और सीधा पढ़ने पर यह एक जैसा ही है। इस स्थिति को पैलिनड्रोम डे कहा जाता है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के मुताबिक, इसका मतलब ऐसे वाक्यांश या क्रम से है, जिसे उल्टा या सीधा पढ़ने पर एक जैसा ही होता है। 

विज्ञापन


आखिरी बार आठ अंकों का ऐसी तारीख 11 नवंबर, 1111 (11/11/1111) को थी। इस तरह का अगला संयोग अब 101 साल बाद ही आएगा, जब 12 दिसंबर, 2121 (12/12/2121) का दिन होगा। 
विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद अगला ऐसा विशेष संयोग करीब एक शताब्दी बाद 03/03/3030 को आएगा। तारीखों के अलावा ऐसे कई शब्द होते हैं, जिन्हें उल्टा और सीधा एक जैसा ही पढ़ा जाता है। कुछ सामान्य उदाहरण हैं जहाज, सरस इत्यादि। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अलग-अलग देशों में तारीखों के लिए अलग फॉर्मेट का प्रयोग किया जाता है। कुछ एशियाई देशों में साल को महीनों और दिनों से पहले रखा जाता है। लेकिन आज की तारीख 02/02/2020 ऐसी है कि जो यूरोप, अमेरिका या एशिया के हर देश में लागू होगी।  


इस सदी में आठ अंकों वाली ऐसी 12 तारीखें आएंगी
अमेरिका के पोर्टलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजीज इनान ने बताया कि इस सदी में ऐसी केवल 12 तारीखें (पैलिनड्रोम डे) आएंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डेट सिस्टम, जो महीना, दिन, साल के हिसाब से चलता है। उसमें आठ अंकों वाली ऐसी 12 तारीखें आएंगी। उन्होंने बताया कि इस सदी में केवल आज का ही दिन यानी 02/02/2020 ऐसा है, जब उल्टा या सीधा लिखने के बाद भी इसे एक समान पढ़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed