फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sun Weidong appointed China's next Ambassador to India

भारत में चीन के नए राजदूत होंगे सुन वीदोंग, विदेश मंत्री जयशंकर के साथ कर चुके हैं काम

Thu, 13 Jun 2019 04:14 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 13 Jun 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
Sun Weidong appointed China's next Ambassador to India
भारत में चीन के नए राजदूत सुन वीदोंग

चीन ने दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ अनुभवी राजनयिक सुन वीदोंग को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। पाकिस्तान में चीन के राजदूत रहे वीदोंग चीनी विदेश मंत्रालय के नीति एवं योजना विभाग के महानिदेशक रह चुके हैं। इससे पहले भारत में लुओ जाओहुई चीनी राजदूत थे, जिन्हें चीन ने उप विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन


 भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वीदोंग की नियुक्ति को लेकर भारत ने चीन को समझौते के बारे में बता दिया है। चीन में  भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने वीदोंग को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘भारत में चीन जनवादी गणराज्य के नए राजदूत के तौर पर नियुक्त किए गए सुन वीदोंग को बधाई।’ मिस्री ने चीन के उप विदेश मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने वाले लुओ से भी मुलाकात की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़ी आगामी गतिविधियों पर विचार विमर्श किया।’’

विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्री  जयशंकर के साथ कर चुके हैं काम 

वीदोंग भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी काम कर चुके हैं। 2009 से 2013 तक जब जयशंकर भारतीय राजदूत के तौर पर बीजिंग में नियुक्त थे, तब वीदोंग चीनी विदेश मंत्रालय के उप महानिदेशक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed