{"_id":"5f762f3ef68efa596b6fb685","slug":"suicide-attack-on-military-check-post-in-southern-afghanistan-9-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी अफगानिस्तान में सैन्य जांच चौकी पर आत्मघाती हमला, 9 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी अफगानिस्तान में सैन्य जांच चौकी पर आत्मघाती हमला, 9 लोगों की मौत
Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान में बम धमाका
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी अफगानिस्तान में एक सैन्य जांच चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम धमाके में चार नागरिकों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ओमर ज्वाक ने बताया कि यह आत्मघाती हमला नहरी साराह जिले में बुधवार देर रात हुआ जिसमें एक छोटा बच्चा और सुरक्षा बल के तीन जवान घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
पांच सैनिकों समेत चार नागरिक मौके पर ही मारे गए, कई घायल
प्रवक्ता ने बताया कि जिस वक्त हमलावरों ने जांच चौकी को निशाना बनाया उस समय कुछ लोग एक वाहन से वहां से गुजर रहे थे। मारे गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। अभी तक किसी ने भी तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हेलमंद प्रांत के अधिकांश हिस्से तालिबान विद्रोहियों के नियंत्रण में रह चुके हैं। एक अन्य हमले में अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के शाह वली कोट जिले का पुलिस प्रमुख कर्नल पच खान घायल हुआ है। तीन माह पहले भी यहां हुए धमाके में पुलिस प्रमुख घायल हुए थे।
विज्ञापन