फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Study reveals if father used to smoke then the sperm count of his son will decrease by 50 percent

अध्ययन में खुलासा, धूम्रपान करने वाले पिता के बेटों में कम होती है शुक्राणु संख्या

Mon, 26 Nov 2018 03:19 PM IST
भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Updated Mon, 26 Nov 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Study reveals if father used to smoke then the sperm count of his son will decrease by 50 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर

यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह केवल आपके लिए नहीं बल्कि आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए भी घातक हो सकता है। एक शोध से पता चला है कि जो शख्स पत्नी के गर्भधारण के दौरान सिगरेट पीते हैं उनके बेटों के शुक्राणुओं की संख्या आधी हो जाती है। स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने स्वीडन के 17 से 20 वर्ष आयुवर्ग के 104 लोगों पर यह अध्ययन किया गया है। 

विज्ञापन


अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार जब उन्होंने गर्भवती महिला के निकोटिन के संपर्क में आने, सामाजिक आर्थिक कारक और भावी पिता की धूम्रपान की आदत के बीच संबंध देखा तो पता चला कि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के बच्चों में उन बच्चों की तुलना में शुक्राणु संख्या 51 फीसदी कम थी जिनके पिता धूम्रपान नहीं करते थे। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के जोनातन एक्सेलसन ने बताया, 'मुझे यह जानकर हैरत हुई कि मां के निकोटिन के संपर्क में आने को छोड़ भी दें तो जिन बच्चों के पिता धूम्रपान करते थे उनमें शुक्राणु की संख्या का स्तर बहुत कम था।' वैसे शु्काणुओं में होने वाली कमी और वीर्य से जुड़े दूसरे मापदंडों में होने वाली कमी के पीछे वातावरण से संबंधित कारण भी जिम्मेदार होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed