फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Students urged UK PM Rishi Sunak to take action in case of cancellation of visa due to scam in English exam

UK PM Sunak: भारतीय छात्रों ने पीएम सुनक से अंग्रेजी परीक्षा घोटाले मामले में कार्रवाई की मांग, हुई थी धांधली

Wed, 22 Mar 2023 07:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2023 07:01 AM IST
सार

ब्रिटिश सरकार ने ऐसे केंद्रों के खिलाफ विस्तृत कार्रवाई की और इस कारण इन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों का वीजा रद्द हो गया। छात्रों ने कहा, सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया अन्यायपूर्ण थी और इसे वर्षों तक खींचा गया।

विज्ञापन
Students urged UK PM Rishi Sunak to take action in case of cancellation of visa due to scam in English exam
Rishi Sunak - फोटो : twitter/@Conservatives

विस्तार

भारत समेत विभिन्न देशों के छात्रों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ज्ञापन देकर अंग्रेजी परीक्षा में घोटाले के कारण ‘अन्यायपूर्ण’ तरीके से उनका वीजा रद्द किए जाने के मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई का आग्रह किया है। यह मामला 2014 का है, जब बीबीसी ‘पैनोरमा’ की पड़ताल में सामने आया था कि वीजा के लिए अनिवार्य भाषाई परीक्षा के दौरान ब्रिटेन में दो परीक्षा केंद्रों पर धांधली हुई थी। 
विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार ने ऐसे केंद्रों के खिलाफ विस्तृत कार्रवाई की और इस कारण इन केंद्रों पर परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों का वीजा रद्द हो गया। छात्रों ने कहा, सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया अन्यायपूर्ण थी और इसे वर्षों तक खींचा गया। इसे दोबारा परीक्षा लेकर हल किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। विद्यार्थी यहां विश्वस्तरीय शिक्षा लेने आए थे, लेकिन उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई।  
विज्ञापन


भारतवंशी मिंडी को ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक देंगे जो बाइडन
वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन भारतीय-अमेरिकी वेरा मिंडी चोकलिंगम को 2021 ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक प्रदान करेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि मिंडी को कलिंग के नाम से जाना जाता है। 2021 के राष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची जारी करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा, हास्य से ओतप्रोत मिंडी कलिंग का काम टीवी, फिल्म और किताबों के जरिये लोगों को प्रेरित करता है। ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक अमेरिकी सरकार द्वारा कलाकारों, कला संरक्षकों और समूहों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश चीनी कर्ज को लेकर सतर्क : हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को कहा, उनकी सरकार चीन के साथ विकास साझेदारी के मुद्दों पर बहुत सावधान है। उन्होंने कहा, छोटे देशों पर बीजिंग के बढ़ते कर्ज पर वैश्विक चिंताओं के बीच ढाका विदेशी सहायता के लिए किसी विशेष देश पर निर्भर नहीं है। दरअसल, श्रीलंका में चीन को हंबनटोटा बंदरगाह के 99 साल के पट्टे पर दिए जाने के नकारात्मक पक्ष और बीजिंग के दबाव को लेकर बांग्लादेश सतर्क है। हसीना ने कहा, हम ऋण लेने के मामले मेंसावधान हैं। हम ज्यादातर विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक जैसे संस्थानों से ऋण लेते हैं। उन्होंने कहा कि चीन का हम पर बहुत कम कर्ज है। 

रिपोर्ट में खुलासा- भरोसे के लायक नहीं रही लंदन पुलिस
ब्रिटेन में नस्लवादी, महिला विरोधी और समलैंगिकों के प्रति द्वेष रखने के कारण लंदन पुलिस ने जनता का विश्वास खो दिया है। यह बात स्वतंत्र समीक्षा रिपोर्ट में सामने आई है। लंदन पुलिस के एक अधिकारी ने हाल में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस के बारे में लोगों की राय जानने के लिए यह समीक्षा की गई थी। लंदन पुलिस में 34 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा पुलिस बल है। मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन पुलिस को अपना रवैया बदलने की जरूरत है। 


सऊदी ने आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले अमेरिकी को रिहा किया
सऊदी अरब ने युवराज मोहम्मद बिन सलमान पर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले अमेरिकी नागरिक को रिहा कर दिया है। फ्लोरिडा के रहने वाले साद अल मादी (72) ने युवराज मोहम्मद बिन सलमान की आलोचना करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। साद अल मादी के बेटे इब्राहिम अल मादी ने अपने पिता के रिहा होने की जानकारी दी है। साद अल मादी की रिहाई प्रक्रिया बीते एक सप्ताह से ही शुरू हो गई थी। लेकिन, साद के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed