फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Structure related to Liberation War protest in Bangladesh demolished

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस सरकार ने अब मुक्ति संग्राम के प्रतीक पर चलाया बुलडोजर, नया ढांचा बनाने की योजना

Sun, 13 Jul 2025 07:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 13 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शाहबाग आंदोलन से जुड़ा 'प्रोजोन्मो चत्तर' ढांचा आधी रात को बुलडोजर से गिरा दिया गया। यह ढांचा मुक्ति संग्राम और युद्ध अपराधियों के खिलाफ न्याय की मांग का प्रतीक था।आवास और लोक निर्माण मंत्रालय का कहना है कि वहां अब पिछले साल के छात्र आंदोलन से जुड़ा नया ढांचा बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Structure related to Liberation War protest in Bangladesh demolished
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बांग्लादेश में 2013 के शाहबाग आंदोलन के दौरान बनाए गए एक ढांचे को गिरा दिया गया है। यह ढांचा बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की भावना और युद्ध अपराधियों को सजा दिलाने की मांग का प्रतीक माना जाता था।
विज्ञापन


'ढाका ट्रिब्यून' अखबार के मुताबिक, प्रोजोन्मो चत्तर नाम का यह ढांच शनिवार तड़के गिरा दिया गया। शाहबाग के थाना प्रभारी खालिद मंसूर ने पुष्टि की कि इस ढांचे को बांग्लादेश के आवास और लोकनिर्माण मंत्रालय ने हटाया है। प्रोजोन्मो चत्तर के एक हिस्से को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


अखबार के मुताबिक, इलाके में मौजूद कई चाय बेचने वालों ने बताया कि यह ढांचा आधी रात के बाद बुलडोजर की मदद से तोड़ा गया। खालिद मंसूर ने बताया कि यह ढांचा जिस मंत्रालय के तहत आता है, उसी ने इसे गिराया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ढांचा क्यों गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए पीटीआई ने शुरू किया आंदोलन, 20 कार्यकर्ता गिरफ्तार


मंसूर ने बताया, मंत्रालय ने मुझे पहले से सूचना दी थी, ताकि किसी तरह की भीड़ न जुट सके। किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। उन्होंने आगे बताया कि मंत्रालय ने उन्हें यह भी बताया है कि इसी जगह पर जुलाई में हुए आंदोलन से जुड़ा ढांचा बनाया जाएगा। 
 
पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश में छात्रों के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन हुआ था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी। इस आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा और वह पांच अगस्त को देश से भाग गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed