फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   striya Swatantra Party (RSP) withdraws support to incumbent Pushpa Kamal Dahal-led government

Nepal: नेपाल में दहल सरकार को बड़ा झटका, 21 सांसदों वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने समर्थन वापस लिया

Fri, 05 May 2023 09:14 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 05 May 2023 09:14 PM IST
सार

Nepal: नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी प्रमुख रबी लामिछाने ने इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन
striya Swatantra Party (RSP) withdraws support to incumbent Pushpa Kamal Dahal-led government
पुष्प कमल दहल प्रचंड, नेपाल के प्रधानमंत्री।

विस्तार

नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। पार्टी प्रमुख रबी लामिछाने ने इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री दहल को इस कदम के बारे में अवगत कराने के बाद 30 दिनों के भीतर फ्लोर टेस्ट के लिए जाना होगा। आरएसपी के पास संसद में 21 सीटें हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रचंड ने गुरुवार को ही अपने कैबिनेट का किया था विस्तार

बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने गुरुवार को ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इस बार मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद के कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इसमें दो राज्यमंत्री भी हैं। इस बार कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्री धनराज गुरुंग, स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री मोहन बहादुर बासनेत और युवा और खेल मंत्री दिग बहादुर लिंबू का नाम सामने आया हैं। तीनों मंत्री नेपाली कांग्रेस पार्टी के हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रपति भवन में नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रचंड भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री प्रचंड की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने बुधवार को तीनों नेताओं को मंत्री पद पर नियुक्त किया। प्रचंड के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नेपाली कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या अब आठ हो गई है, जिसमें एक उपप्रधानमंत्री भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed