फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strictness in Singapore: British citizen jailed for six weeks for refusing to wear mask

सिंगापुर में सख्ती: मास्क पहनने से किया इनकार तो ब्रिटिश नागरिक को छह हफ्ते की जेल 

Thu, 19 Aug 2021 05:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 19 Aug 2021 05:46 PM IST
सार

सिंगापुर की कोर्ट ने एक ब्रिटिश नागरिक को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के जुर्म में करीब डेढ़ माह के कारावास की सजा सुनाई है।
 

विज्ञापन
Strictness in Singapore: British citizen jailed for six weeks for refusing to wear mask
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगापुर में कोरोना महामारी के दौर में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने की जिद एक ब्रिटिश नागरिक को भारी पड़ी। वह कोरोना प्रोटोकॉल का बार-बार उल्लंघन कर रहा था। बुधवार को कोर्ट ने उसे छह सप्ताह के लिए जेल भेजने का आदेश दे दिया। इससे पहले भी एक ब्रिटिश नागरिक को कोरोना नियम तोड़ने पर इसी तरह सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन


बेंजामिन ग्लिन 40 को चार बार कोरोना नियमों के उल्लंघन का दोषी माना गया है। ये आरोप हैं- मई में ट्रेन में और जुलाई में कोर्ट में मास्क नहीं पहनना, सार्वजनिक स्थल पर खराब बर्ताव करना और सरकारी कर्मचारियों को धमकाना। इससे पहले कोर्ट ने ग्लिन के आचरण व कोर्ट में कही गई बातों को लेकर उसका मानसिक परीक्षण कराने का आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपी ने कोर्ट से कहा कि वह 'गैर कानूनी आरोप' वापस ले और उसका पासपोर्ट लौटाए ताकि वह ब्रिटेन वापस जाकर अपने परिवार के साथ रह सके। 
विज्ञापन


सिंगापुर में नियम-कानून का होता है सख्ती से पालन
एशिया के बड़े व्यावसायिक केंद्रों में शुमार सिंगापुर में नियम-कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाता है। कोविड-19 के नियम तोड़ने पर जेल व जुर्माने के प्रावधान हैं। कुछ विदेशी नागरिकों के तो वर्क परमिट तक वापस लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका से मिलने होटल से बाहर आने पर दी थी सजा
सख्त नियमों के दम पर ही सिंगापुर ने कोरोना महामारी को काबू में रखने में कामयाबी पाई है। फरवरी में सिंगापुर की एक कोर्ट ने एक अन्य ब्रिटिश नागरिक को दो सप्ताह के लिए जेल भेजा था। उसका जुर्म यह था कि वह क्वारंटीन अवधि में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए होटल रूम से बाहर आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed