होर्मुज बंद: ईरान बोला- इस मार्ग से आवाजाही पर कड़ी कार्रवाई, ट्रंप के इस दावें को गलत भी बताया; समझिए
ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद कर दिया गया है और किसी भी तरह की आवाजाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रं के दावों के जवाब में आई है। आईआरजीसी ने कहा कि इस्राइल, अमेरिका और उनके सहयोगियों के जहाजों का किसी भी गलियारे या गंतव्य तक आवागमन प्रतिबंधित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया गया है। इस जलमार्ग से किसी भी तरह की आवाजाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईआरजीसी नौसेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों को खारिज करते हुए यह चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह जलमार्ग आवागमन के लिए खुला है। ईरान की सरकारी समाचार चैनल प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है और अभी भी नाकाबंदी के अधीन है।
इससे किसी भी तरह की आवाजाही का कड़ा जवाब दिया जाएगा। नौसेना ने यह भी कहा कि शत्रु देशों इस्राइल, अमेरिका और उनके सहयोगियों व समर्थक देशों के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों का किसी भी गलियारे या किसी भी गंतव्य तक आवागमन प्रतिबंधित है।
इस्राइल पर दागी मिसाइलों पर ईरान ने लिखा-थैंक यू इंडिया
ईरान ने इस्राइल-अमेरिका के ठिकानों पर शुक्रवार को दागी गई मिसाइलों पर एक बेहद खास संदेश लिखा। ईरान ने लिखा 'Thank You to people of India. ईरान ने भारतीयों के प्रति यह आभार भारत के लोगों द्वारा दिखाए गए मानवीय समर्थन के कारण जताया है। युद्ध प्रभावित ईरानियों की मदद के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों ने विशेष एकजुटता दिखाई है।
ईरान पर हमलों की नई लहर शुरू की
युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों के बीच पश्चिम एशिया में खून खराबा भी जारी है। इस्राइल ने शुक्रवार को ईरान पर हमलों की एक नई लहर शुरू की। इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरान पर हमले बढ़ेंगे और व्यापक होंगे। इस्राइली सेना ने कहा कि तेहरान में ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों और अन्य हथियारों के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया गया। सेना ने यह भी बताया कि उसने पश्चिमी ईरान में स्थित मिसाइल लॉन्चरों और भंडारण स्थलों को भी निशाना बनाया।
आईआरजीसी ने विभिन्न देशों के ध्वज वाले तीन मालवाहक जहाजों को वापस भेजा
ईरान के प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना की चेतावनी के बाद विभिन्न देशों के ध्वज वाले तीन मालवाहक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से वापस खाड़ी क्षेत्र में भेज दिया गया।
पाकिस्तान के जरिये ईरान को भेजा प्रस्ताव
होर्मुज जलमरूमध्य के बंद होने से तेल की कीमतों में आग लगी है। तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप ने इस मार्ग को नहीं खोलने पर ईरान के ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट करने की चेतावनी दी थी, जिसे दो बार वह बढ़ा चुके हैं। उन्होंने बातचीत के लिए ईरान को प्रस्ताव भी भेजा है। ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ ने कैबिनेट की एक बैठक में कहा कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.