{"_id":"60db412df76dec419c00adce","slug":"stolen-painting-of-pablo-picasso-found-after-9-years-in-greece","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनान: बरामद हुई नौ साल पहले चोरी हुई पिकासो की पेंटिंग, संदिग्ध मजदूर गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूनान: बरामद हुई नौ साल पहले चोरी हुई पिकासो की पेंटिंग, संदिग्ध मजदूर गिरफ्तार
Tue, 29 Jun 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, एथेंस
पीटीआई, एथेंस
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:20 PM IST
सार
पिकासो की 'वूमेन्स हेड' और डच चित्रकार पीएट मोंड्रियन की 'स्टेमर मिल विथ समर हॉउस' पेंटिंग को एथेंस की नेशनल गैलरी से 2012 में चुरा लिया गया था।
विज्ञापन
पाब्लो पिकासो
- फोटो : विकीपीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ साल पहले चोरी हुई पाब्लो पिकासो की एक पेंटिंग को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पेंटिंग चुराने के संदेह में 49 वर्षीय एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। अब इस पेंटिंग को एथेंस में हाल ही में पुनर्निर्मित 'नेशनल गैलरी' में फिर से प्रदर्शित किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद एथेंस के बाहरी इलाके में एक नदी के सूखे तल में प्लास्टिक में लपेटी हुई दोनों पेंटिंग बरामद की गई। पिकासो की पेंटिंग, द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी का प्रतिकार करने वाले यूनानी लोगों के सम्मान में 1949 में यूनान को दान में दी गई थी।
विज्ञापन
इसे लेकर यूनान की संस्कृति मंत्री लीना मेंडोनी ने कहा, 'इस पेंटिंग का विशेष महत्व और भावनात्मक मूल्य है क्योंकि फासीवादी नाजी ताकतों के विरुद्ध यूनानी लोगों के संघर्ष के सम्मान में महान चित्रकार (पाब्लो पिकासो) ने इसे (पेंटिंग को) खुद यूनानी लोगों को दिया था। इस पर उन्होंने (पिकासो) अपने हाथों से लिखा भी है।'
विज्ञापन
नेशनल गैलरी को नौ साल चले पुनर्निर्माण कार्य और महामारी के कारण कई महीनों तक बंद रखने के बाद हाल में खोला गया था। हालांकि, मेंडोनी ने यह नहीं बताया कि पेंटिंग को दोबारा कब प्रदर्शित किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध एक यूनानी व्यक्ति है और ऐसा लगता है कि उसने अकेले चोरी को अंजाम दिया।