{"_id":"5fb828908ebc3e9bdb0e46bd","slug":"starvation-may-spread-rapidly-in-2021-due-to-coronavirus-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के कारण 2021 में तेजी से फैल सकती है भुखमरी: संयुक्त राष्ट्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस के कारण 2021 में तेजी से फैल सकती है भुखमरी: संयुक्त राष्ट्र
Sat, 21 Nov 2020 06:27 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी हजारों तरह की परेशानी लेकर आई है। विकासशील देशों से लेकर विकसित देशों को अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने में करने में बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। कोरोना महामारी ने काफी हद तक दुनिया भर में देशों को प्रभावित किया है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है लोगों को धन की कमी होगी और भुखमरी तेजी से फैलेगी।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के निकाय विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक ने कहा डेविड बीस्ले ने दुनिया को आगाह किया है उन्होंने कहा कि दुनिया भुखमरी की महामारी की कगार पर खड़ी है। समय रहते जरूरी कदम उठाने होंगे नहीं तो परिणाम बहुत भयानक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस्ले ने कोरोना के शुरुआत में ही चेताया था कि कोरोना महमारी की तरह ही भुखमरी भी एक महामारी बनने जा रही है। इसे रोकने के लिए जल्दी प्रभावी कदम उठाने होंगे। साथ ही कहा कि कुछ देशों ने राहत पैकेज देकर इस महामारी को साधने में सफलता पाई है। लेकिन 2021 में यह संकट बहुत तेजी बढ़ेगा।
क्यों चेता रहे हैं विशेषज्ञ
कोरोना महामारी ने देशों की अर्थव्यवस्थाएं तोड़ कर रख दी हैं। इर प्रकोप से कोषों में जमा रकम खप गई। जिसके कारण अर्थव्यवस्थाओं में भी गिरावट देखने को मिली है। लोगों की नौकरी गई है और छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों का धंधा चौपट हो गया। कुछ देशों में फिर से लॉकडाउन लगा है या भविष्य में लगने के आसार हैं। इससे साफ है, लोगों के पास में काम नहीं होगा तो उनको खासी परेशानी झेलनी पड़ेगी।