फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Srilanka: parliament chief gave recognition to Ranil Wickramasinghe instead of mahinda Rajapaksa

स्पीकर ने कहा- विक्रमसिंघे ही श्रीलंका के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के फैसले पर उठाए सवाल

Sun, 28 Oct 2018 03:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Srilanka: parliament chief gave recognition to Ranil Wickramasinghe instead of mahinda Rajapaksa
रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका में जारी सियासी संकट के बीच रविवार को संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने मुश्किल में घिरे रानिल विक्रमसिंघे को बड़ी राहत दी। जयसूर्या ने विक्रमसिंघे को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के तौर पर मान्यता दे दी है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने शुक्रवार को यूएनपी नेता विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री के पद से बर्खास्त कर पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को पीएम बना दिया था। 

विज्ञापन


स्पीकर ने विक्रमसिंघे को ही देश का लोकतांत्रिक तरीके से चुना पीएम करार देते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनके फैसले पर सवाल उठाया। साथ ही पीएम के तौर पर विक्रमसिंघे को मिलने वाली सभी सुविधाएं बरकरार रखने की भी स्वीकृति दे दी। 
विज्ञापन


पत्र में विक्रमसिंघे के बारे में जयसूर्या ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र और सुशासन कायम करने के लिए जनादेश हासिल किया है। संसद को निलंबित करने का फैसला स्पीकर के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाना चाहिए। मैं आग्रह करता हूं कि इस पर फिर से विचार करें। मेरे विचार से, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आपका ध्यान उस प्रक्रिया की तरफ आकर्षित करूं, जिसके तहत संसद स्थगित करने का फैसला अध्यक्ष के परामर्श से लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन को निलंबित करने के भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
जयसूर्या ने पत्र में 16 नवंबर तक सदन को निलंबित करने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इससे देश को गंभीर और अवांछनीय परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक संसद में कोई अन्य उम्मीदवार बहुमत साबित नहीं करता, तब तक विक्रमसिंघे को बतौर पीएम मिलने वाली सुविधाएं दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed