{"_id":"6a8acf0bc723be13a807e5ef","slug":"one-indian-killed-nine-injured-after-vehicle-overturns-in-oman-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oman: ओमान में भीषण सड़क हादसा; एक भारतीय की मौत, नौ लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Oman: ओमान में भीषण सड़क हादसा; एक भारतीय की मौत, नौ लोग घायल
Sun, 23 Aug 2026 04:14 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमान में शनिवार को एक वाहन के सड़क से उतरकर पलट जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा सुल्तान सईद बिन तैमूर स्ट्रीट पर हुआ। हादसे के बाद पुलिस के एयर विंग ने अल हेमा गवर्नरेट से दो घायलों को निजवा अस्पताल पहुंचाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
रॉयल ओमान पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और भारतीय नागरिकता वाले नौ लोग घायल हुए। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए निजवा अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने हादसे की वजह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। इससे पहले ‘खलीज टाइम्स’ ने बताया था कि अधिकारियों ने आंधी, भारी बारिश और उड़ती धूल के कारण राजमार्ग पर कम दृश्यता को लेकर चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन