फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Srikant datar to succeed nitin nohria as Harvard business school dean

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के नए डीन होंगे भारतीय मूल के श्रीकांत दातार, एक जनवरी से संभालेंगे पदभार

Sat, 10 Oct 2020 08:10 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 10 Oct 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Srikant datar to succeed nitin nohria as Harvard business school dean
भारतीय मूल के श्रीकांत दातार बनेंगे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के डीन - फोटो : Twitter

भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नामित किया गया है। श्रीकांत इस स्कूल के वर्तमान डीन नितिन नोहरिया की जगह लेंगे। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल 112 साल पुराना है और श्रीकांत लगातार इस संस्थान के दूसरे भारतीय मूल के डीन होंगे।

विज्ञापन



आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्रीकांत अगले साल एक जनवरी को पदभार संभालेंगे। मौजूदा समय में श्रीकांत हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के यूनिवर्सिटी मामलों के वरिष्ठ एसोसिएट डीन के तौर पर नियुक्त थे। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष लैरी बैकोव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


लैरी बैकोव ने कहा कि श्रीकांत दातार एक इनोवेटिव शिक्षक और अनुभवी अकादमित नेता हैं। उन्होंने कहा कि वो बिजनेस स्कूल के भविष्य के लिए सोचने वाले मुख्य नेताओं में से एक हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी से निपटने के लिए उन्होंने स्कूल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


112 साल पुराने इस स्कूल के दातार 11वें डीन होंगे और ऐसा पहली बार है कि इस स्कूल के डीन लगातार दूसरी बार कोई भारतीय बन रहे हैं। मौजूदा डीन नितिन नोहरिया कोरोना वायरस की वजह से दिसंबर तक पदभार संभाल रहे हैं, हालांकि उन्होंने जून के अंत में उन्होंने सेवा को समाप्त करने का एलान कर दिया था।

1973 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से दातार ने स्नातक की पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएम अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed