{"_id":"5e1b1a4b8ebc3e87b270a474","slug":"sri-lankan-prime-minister-mahinda-rajapaksa-may-visit-india-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने आएंगे भारत : रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने आएंगे भारत : रिपोर्ट
Sun, 12 Jan 2020 07:42 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे फरवरी के शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता के लिए भारत दौरा कर सकते हैं। पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद यह भारत का उनका यह पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के भाई और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली नई श्रीलंकाई सरकार के सदस्यों का यह तीसरा उच्च स्तरीय दौरा होगा ।
विज्ञापन
श्रीलंका की न्यूज वेबसाइट द संडे मार्निंग के अनुसार कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अगले महीने के शुरुआत में भारत आ सकते है लेकिन तारीखों अभी तय नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री भारत के साथ करीबी संबंध स्थापित करना चाहती है और देश को खास तौर पर तमिल बहुल उत्तरी और पूर्वी तथा अन्य इलाकों के विकास के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश भी की है।
विज्ञापन
श्रीलंका की नेतृत्व संभालने के बाद विदेश के पहले दौरे में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे तीन दिनों के दौरे पर भारत आए थे और प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले भी थे। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ सार्थक वार्ता के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए पांच करोड़ डॉलर सहित 45 करोड़ डॉलर वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन