फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Navy caught 55 Indian fishermen, also seized boats, demonstration started in Tamil Nadu

श्रीलंका : 68 मछुआरों के श्रीलंका में पकड़े जाने पर भारत ने जताई चिंता, जल्द रिहाई की मांग 

Tue, 21 Dec 2021 09:34 PM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रामेश्वरम/कोलंबो
एजेंसी, रामेश्वरम/कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 21 Dec 2021 09:34 PM IST
सार

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरे सोमवार को पकड़े, जिसके बाद दो दिन में उसने कुल 55 मछुआरों को गिरफ्तार कर दो नौकाएं भी जब्त कर लीं हैं। 

विज्ञापन
Sri Lankan Navy caught 55 Indian fishermen, also seized boats, demonstration started in Tamil Nadu
मछुआरे गिरफ्तार- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

भारत ने मंगलवार को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा तमिलनाडु के अपने 68 मछुआरों को हिरासत में लिए जाने पर चिंता जताई और कहा कि उनकी जल्दी रिहाई का मुद्दा कोलंबो में भारतीय मिशन द्वारा उठाया गया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम 18 से 20 दिसंबर के बीच श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा तमिलनाडु से भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने से चिंतित हैं। हमारी जानकारी के अनुसार, 68 मछुआरों और 10 नौकाओं को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


बागची ने कहा कि जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए मछुआरों से मुलाकात की है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसमें कपड़े, प्रसाधन सामग्री, नाश्ता, सूखी आवश्यक वस्तुएं और मास्क शामिल हैं। इसके अलावा रिश्तेदारों को फोन करने की सुविधा भी है। वे कानूनी प्रतिनिधित्व की भी व्यवस्था कर रहे हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के विरोध में, विभिन्न मछुआरा संघों के नेताओं के नेतृत्व में 200 से अधिक मछुआरों ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। उन्होंने मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए दबाव बनाया। श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरे सोमवार को पकड़े, जिसके बाद दो दिन में उसने कुल 55 मछुआरों को गिरफ्तार कर दो नौकाएं भी जब्त कर लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंकाई अधिकारियों ने मछुआरों समेत उनकी नौकाएं भी जब्त कीं
ये गिरफ्तारियां रविवार को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में की गईं। इससे एक दिन पहले श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिणपूर्व समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी मछली पकड़ने की छह नौकाओं को जब्त कर लिया गया था।


गिरफ्तारियों को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे रामेश्वरम के मछुआरों ने मांग की है कि श्रीलंकाई अधिकारी सभी गिरफ्तार मछुआरों को उनकी नौकाओं समेत तत्काल रिहा करें। एक मछुआरा संघ के नेता पी. सेसु राजा ने कहा कि घटना के विरोध में वे बुधवार को यहां एक दिनी भूख हड़ताल भी करेंगे। यदि फिर भी उन्हें रिहा नहीं किया गया तो एक जनवरी को रेल रोको आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed