फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Navy arrests 12 Indian fishermen from Tamilnadu

Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नावें भी जब्त कीं

Sun, 13 Feb 2022 04:39 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Feb 2022 04:39 PM IST
सार

श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को उनकी नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sri Lankan Navy arrests 12 Indian fishermen from Tamilnadu
श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को भी जब्त किया गया है। मछुआरों पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप है। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को मछुआरों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में श्रीलंका ने ये कार्रवाई की है। नौसेना ने कहा कि वे बॉटम ट्रॉलिंग में लिप्त थे। श्रीलंकाई नौसेना ने 12 फरवरी की रात तलाईमन्नार के समुद्र में एक ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की। जिसमें अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों के साथ 2 भारतीय ट्रॉलर यानी मछली पकड़ने वाली दो नावों को भी जब्त किया गया है। इस महीने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की यह तीसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन


पहले भी कई मछुआरे गिरफ्तार
इससे पहले 8 फरवरी को नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और तीन मछली पकड़ने की तीन ट्रॉलर भी जब्त की थी। वहीं 1 फरवरी को 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों देशों के बीच मछुआरों को लेकर विवाद चलता आ रहा है। पाक जलसंधि, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करती है, ये दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक मछली पकड़ने की अच्छी जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2021 में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 63 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें से 53 मछुआरे जेल से रिहा होने के बाद भी श्रीलंका सरकार के एक आइसोलेशन सेंटर में हैं। चूंकि मछुआरों को 25 जनवरी को रिहा किया गया था, इसलिए कुछ लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। एक रिपोर्ट के  अनुसार श्रीलंकाई मत्स्य विभाग ने कुछ समय पहले श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा जब्त की गई भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की नीलामी पर समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया था।

स्टालिन की प्रधानमंत्री से मांग
इस बीच श्रीलंका तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह चिंता उत्पन्न करने वाले इस मुद्दे का समाधान तलाशने और 41 मछुआरों व उनकी नौकाओं को छुड़ाने के लिए पड़ोसी देश के साथ द्विपक्षीय वार्ता करें। स्टालिन ने कहा कि एक और घटना में श्रीलंका द्वारा 12 मछुआरों को पकड़ा गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ऐसी घटनाएं चिंताजनक तरीके से नियमित तौर पर हो रही हैं, जो तमिलनाडु के लोगों को व्यथित कर रही हैं।

उन्होंने पत्र में कहा कि रामेश्वरम से दो मशीन चालित नौकाओं में सवार होकर मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, जिन्हें रविवार तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थलाई मन्नार ले गई है। स्टालिन के मुताबिक, गत दो हफ्ते में श्रीलंका द्वारा 41 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी छह नौकाएं जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed