फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan Former president Rajapaksa to leave official mansion after new law News In Hindi

Sri Lanka: महिंदा राजपक्षे छोड़ेंगे सरकारी आवास, श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार खत्म

Thu, 11 Sep 2025 02:14 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 02:14 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया कानून लागू होने के बाद कोलंबो स्थित सरकारी आवास खाली करना पड़ेगा। संसद ने पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार खत्म करने वाले बिल को भारी बहुमत से पारित किया, जिसे सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी भी मिली। इसके बाद अब तीन पूर्व राष्ट्रपतियों की सुविधाएं बंद होंगी।

विज्ञापन
Sri Lankan Former president Rajapaksa to leave official mansion after new law News In Hindi
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास से बाहर निकलने वाले हैं। यह फैसला संसद में पारित एक नए कानून के बाद आया है, जिसने पूर्व राष्ट्रपतियों को मिलने वाले विशेषाधिकार खत्म कर दिए हैं। राजपक्षे का आधिकारिक आवास कोलंबो के प्रमुख इलाके सिनेमन गार्डन में स्थित है।  महिंदा राजपक्षे 2015 से यहां रह रहे थे। वे 2005 से 2015 तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे और इसके पहले 2004-2005 इसके साथ बाद में 2019-2022 तक प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका में इस कानून को मिली मंजूर
पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को इसलिए अपना आवास खाली करना पड़ रहा है क्योंकि बुधवार को श्रीलंका की संसद ने भारी बहुमत से पूर्व राष्ट्रपतियों के विशेषाधिकार खत्म करने वाले कानून को मंजूरी दे दी। यह कानून पूर्व राष्ट्रपतियों और उनकी विधवाओं को मिलने वाले विशेषाधिकारों को खत्म करता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nepal Gen Z Protest: नेपाल की जेल में झड़पों में तीन की मौत, तनाव के बीच 15000 से अधिक कैदी फरार; देखें फोटोज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बिल को सुप्रीम कोर्ट ने भी मंजूरी दी, जिससे श्रीलंका पोडुजाना परेमुना (एसएलपीपी) पार्टी के विरोध के बावजूद यह कानून लागू हो सका। श्रीलंका में वर्तमान में पांच पूर्व राष्ट्रपति जीवित हैं, जिनमें से तीन इस समय सरकार की सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे। अब ये सुविधाएं समाप्त हो जाएंगी।

तमगले में है महिंदा का निजी घर
बता दें कि महिंदा राजपक्षे का निजी घर तमगले में है, जो कोलंबो से लगभग 190 किलोमीटर दक्षिण में है। यही वह जगह है जहां से उन्होंने 1970 में राजनीतिक सफर शुरू किया था। राजपक्षे गुरुवार को उसी घर के लिए रवाना होंगे। हालांकि 2022 में जब देश में बड़े जनआंदोलन के दौरान उनके छोटे भाई और उस समय के राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे को पद छोड़ना पड़ा, तब महिंदा के आधिकारिक और निजी आवास दोनों पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें:- Qatar: कतर ने की हमास नेताओं पर इस्राइली हमले की निंदा, कहा- नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई की उम्मीद खत्म कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed