फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan fishermen ask authorities to prevent Indian fishermen from engaging illegal fishing

Fishing: श्रीलंकाई मछुआरों ने कोर्ट में कहा, जलक्षेत्र में भारतीयों को रोकने के लिए वायुसेना को निर्देश दें

Tue, 07 May 2024 03:34 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2024 03:34 PM IST
सार

सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल जस्टिस (सीईजे) ने पिछले साल दिसंबर में जाफना और मन्नार के उत्तर और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों के प्रभावित मछुआरों के साथ मिलकर इसी संबंध में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों के कारण स्थानीय 50 हजार मछुआरे प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Sri Lankan fishermen ask authorities to prevent Indian fishermen from engaging illegal fishing
Court Room - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों के पकड़े जाने की समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। इसे लेकर श्रीलंकाई मछुआरों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कहा कि अदालत भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने से रोकने के लिए वायुसेना को निर्देश दे। गौरतलब है कि दोनों देशों के मछुआरे एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश कर जाते हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।  

विज्ञापन

श्रीलंकाई नौसेना ने फरवरी में एक बयान जारी किया था। बयान में नौसेना ने कहा था कि उन्होंने 2024 में अब तक श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के लिए 23 भारतीय नाव और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकारियों को सौंपा गया है। 

विज्ञापन

याचिका में कहा- स्थानीय 50 हजार मछुआरे प्रभावित 
सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल जस्टिस (सीईजे) ने पिछले साल दिसंबर में जाफना और मन्नार के उत्तर और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों के प्रभावित मछुआरों के साथ मिलकर इसी संबंध में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों के कारण स्थानीय 50 हजार मछुआरे प्रभावित हुए हैं। याचिका में मत्स्य पालन मंत्री, रक्षा मंत्रालय के सचिव, श्रीलंका नौसेना और वायुसेना के कमांडरों को प्रतिवादी बनाया गया है। श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने सोमवार को मामले में पहली सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि याचिका में विदेश मंत्रालय को प्रतिवादी बनाया जाए। मामले की अगली सुनवाई पांच अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच संबंधों में विवादास्पद है यह मुद्दा 
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मुद्दा है। इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई थी। इसके अलावा द्वीप राष्ट्र के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने पर मछुआरों की नौकाओं को जब्त किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed