{"_id":"615c8cf08ebc3e627031cc18","slug":"sri-lanka-won-t-be-allowed-to-be-used-for-any-activity-against-india-president-rajapaksa","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रृंगला का दौरा: चीन का जिक्र कर श्रीलंका ने कहा, किसी को नहीं देंगे भारत विरोधी गतिविधियों की इजाजत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रृंगला का दौरा: चीन का जिक्र कर श्रीलंका ने कहा, किसी को नहीं देंगे भारत विरोधी गतिविधियों की इजाजत
Tue, 05 Oct 2021 11:08 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:08 PM IST
सार
विदेश सचिव श्रृंगला ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए श्रीलंका की अपनी चार दिवसीय यात्रा समाप्त करने से पहले राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की।
विज्ञापन
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला (file photo)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने भारत को आश्वासन दिया कि उनके देश को किसी भी गतिविधि के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है। मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ मुलाकात में व्यापक तरीके से चीन के साथ कोलंबो के संबंधों के बारे में बताया। इसके साथ ही महामारी के बाद अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार सहित कई मुद्दों पर दोनों के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन
विदेश सचिव श्रृंगला ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए श्रीलंका की अपनी चार दिवसीय यात्रा समाप्त करने से पहले राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की। यह बैठक राजपक्षे के संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के बाद अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि की श्रीलंका में इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही राजपक्षे ने चीन के साथ श्रीलंका के संबंधों के बारे में व्यापक तरीके से समझाया और भारतीय विदेश सचिव को इस बारे में कोई संदेह नहीं रखने को कहा।
विज्ञापन
बता दें कि चीन श्रीलंका में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, बंदरगाहों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। बीजिंग श्रीलंका को वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रहा है क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था कोविड 19 महामारी के दबाव में संघर्ष कर रही है।
श्रृंगला ने भारतीय अधिकारियों से की मुलाकात
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला अपनी चार दिवसीय श्रीलंका यात्रा के अंतिम दिन कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से मिले। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज मिशन परिसर में एचसीआई अधिकारियों के साथ बातचीत की। टीम एचसीआई उनके प्रोत्साहन और समर्थन के शब्दों के लिए वास्तव में आभारी है।
इससे पहले सोमवार को विदेश सचिव ने देश में श्रीलंकाई तमिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक समूहों के साथ बैठकें कीं और देश में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने तमिल नेशनल एलायंस, तमिल प्रोग्रेसिव अलायंस और सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की थी। श्रृंगला ने कोलंबो, कैंडी, त्रिंकोमाली और जाफना का दौरा कर श्रीलंका की अपनी यात्रा का समापन किया।