फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka will not be in a position to import fuel due to foreign exchange crisis

श्रीलंका: आईएमएफ की ‘शर्तों’ पर उठा विवाद, ऊर्जा संकट बना सरकार का सिरदर्द

Sat, 04 Dec 2021 03:45 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 04 Dec 2021 03:45 PM IST
सार

पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य दिनाउक कोलोमबागे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- ‘सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने दावा किया है कि अगर श्रीलंका को आईएमएफ से कर्ज लेना है, तो उसे अपनी मुद्रा का 30 फीसदी अवमूल्यन करना होगा। साथ ही देश में सरकारी नौकरियों की संख्या घटानी होगी...

विज्ञापन
Sri Lanka will not be in a position to import fuel due to foreign exchange crisis
गोटाबाया राजपक्षे और महिंदा राजपक्षे - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज लेने का मामला श्रीलंका में बड़े राजनीतिक विवाद का रूप लेता दिख रहा है। प्रमुख विपक्षी दल यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने इसके खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ दिया है। विवाद ये खबर आने के बाद भड़का कि कर्ज देने के बदले आईएमएफ श्रीलंका पर कड़ी शर्तें थोप रहा है। खुद श्रीलंका के सेंट्रल बैंक के गवर्नर अजित निवार्ड कैबराल के बयान से इस बारे में संकेत मिले।

विज्ञापन

घटानी होंगी सरकारी नौकरियां

अब यूएनपी ने सेंट्रल बैंक के गवर्नर से मांग की है कि वे शर्तों के बारे में पूरी जानकारी देश को दें। पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य दिनाउक कोलोमबागे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- ‘सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने दावा किया है कि अगर श्रीलंका को आईएमएफ से कर्ज लेना है, तो उसे अपनी मुद्रा का 30 फीसदी अवमूल्यन करना होगा। साथ ही देश में सरकारी नौकरियों की संख्या घटानी होगी। सवाल है कि आईएमएफ ने ये मांग कहां की है? 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की सरकार ने भी आईएमएफ से समझौता किया था। तब भी कैबराल ही गवर्नर थे। लेकिन तब उन्होंने ऐसी शर्तों का विरोध नहीं किया था। अब वे आईएमएफ से कर्ज लेने का विरोध क्यों कर रहे हैं?’

विज्ञापन


यूएनपी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को संसद में कहा कि अगर सरकार ने विदेशी मुद्रा के संकट का समाधान तुरंत नहीं ढूंढा, तो देश को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ेगा। विदेशी मुद्रा के संकट के कारण श्रीलंका ईंधन के आयात करने की स्थिति में नहीं रहेगा। विक्रमसिंघे ने सरकार इस बारे में पूरा ब्योरा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि श्रीलंका के विदेशी मुद्रा कोष में अब सिर्फ 1.5 अरब डॉलर बचे हैं। उनमें 30 करोड़ डॉलर का सोना है। यानी नकदी के रूप में देश के पास 1.2 अरब डॉलर की रकम ही बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर की कीमत 240 श्रीलंकाई रुपये तक पहुंची

कोलोमबागे ने भी अपने प्रेस वार्ता में कहा कि देश को डॉलर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लैक मार्केट में डॉलर की कीमत 240 श्रीलंकाई रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण ये हालत पैदा हुई है। कोलोमबागे ने कहा कि नवंबर 2019 में जब यूएनपी सरकार ने राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे को सत्ता सौंपी थी, तब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सात अरब अमेरिकी डॉलर थे।


श्रीलंकाई अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक विदेशी मुद्रा के संकट को दूर करने के लिए ही राजपक्षे सरकार ने आईएमएफ से कर्ज लेने की पहल की है। लेकिन देश की माली हालत इतनी खस्ता है कि आईएमएफ आसान शर्तों पर कर्ज देने को तैयार नहीं है। कर्ज के बदले वह सख्त राजकोषीय अनुशासन की शर्त लगा रहा है। इन शर्तों को मानने का मतलब सरकार की खर्च संबंधी नीति में बड़ा बदलाव होगा, जिससे आम जन की स्थिति कठिन होगी।


इस बीच सरकार ने विपक्ष के इस आरोप को गलत बताया है कि श्रीलंका में जल्द ही ऊर्जा संकट खड़ा हो जाएगा। बिजली मंत्री उदया गमनपिला ने एक बयान में कहा है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed