{"_id":"659690946f37754a5003182d","slug":"sri-lanka-to-deploy-naval-vessel-in-red-sea-to-fight-houthi-attacks-president-wickremesinghe-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: हूती हमलों के बीच लाल सागर में श्रीलंका तैनात करेगा युद्धपोत, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: हूती हमलों के बीच लाल सागर में श्रीलंका तैनात करेगा युद्धपोत, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कही यह बात
Thu, 04 Jan 2024 04:35 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:35 PM IST
सार
व्यापारिक जहाजों पर लगातार हूतियों के हमलों के बीच श्रीलंका लाल सागर में एक युद्ध पोत तैनात करेगा। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हूती हमलों के कारण काफी नुकसान हुआ हैं।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल सागर में लगातार व्यापारी जहाजों पर हूतियों विद्रोहियों के हमलों से लड़ने के लिए श्रीलंका एक नौसेना पोत तैनात करेगा। देश के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने जानकारी देते हुए कहा कि लाल सागर में हूती हमलों से व्यापारिक जहाज प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर जहाजों को दक्षिण अफ्रीका से होकर जाने वाले मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा, तो यह बहुत अधिक महंगा साबित होगा। इसलिए लाल सागर में जहाज पर हमला रोकने के लिए श्रीलंका नौसेना एक पोत को लाल सागर की तरफ तैनात करेगा। गौरतलब है कि वैश्विक व्यापार के लिए प्रमुख जलमार्ग की सुरक्षा में भारत समेत कई देशों के साथ श्रीलंका भी शामिल होगा।
हूती विद्रोहियों का लाल सागर में आतंक
बता दें ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गाजा में हमास आतंकी समूह के खिलाफ हो रही सैन्य कार्रवाई के लिए इस्राइल से बदला लेने का दावा करते हुए हाल के सप्ताहों में व्यापारिक जहाजों पर 20 से अधिक हमले किए गए हैं। इन हमलों ने एशिया और यूरोप के बीच माल की लागत में तेजी से बढ़ोतरी की हैं।
हूती लगातार व्यापारिक जहाजों को बना रहा निशाना
टाइम्स ऑफ इस्राइल अखबार के मुताबिक, लाल सागर के बाब अल-मंडेब दक्षिणी चोकपॉइंट पर केंद्रित हूती हमलों ने उस जलमार्ग में शिपिंग को बाधित कर दिया है, जो वैश्विक व्यापार का लगभग 12 प्रतिशत वहन करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्रोही समूह गाजा पट्टी में अधिक सहायता पहुंचने तक अपने हमले जारी रखेंगे। यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि पिछले महीने दक्षिणी लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा ड्रोन हमलों का शिकार हुए दो जहाजों में एक भारतीय झंडे वाला कच्चा तेल टैंकर भी शामिल था।