फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka suspended visa facility on arrival for nationals of 39 countries

श्रीलंका सरकार ने कहा- मृतकों की गिनती में गलती हुई, 359 नहीं, 253 लोग मारे गए

Fri, 26 Apr 2019 07:51 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 26 Apr 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka suspended visa facility on arrival for nationals of 39 countries
कोलंबो, श्रीलंका

श्रीलंका में ईस्टर संडे पर सिलसिलेवार धमाकों के चार दिन बाद उस वक्त दहशत फैल गई जब राजधानी कोलंबो से 40 किमी पूर्व में पुगोड़ा शहर में धमाका हुआ। धमाका मजिस्ट्रेट अदालत के पीछे खाली जमीन पर हुआ। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ। उधर, सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए वीसा ऑन अराइवल योजना को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया है। इसे पूरे देश में एक मई से लागू किया जाना था और इसमें 30 देशों के पर्यटकों को यह सुविधा दी जानी थी।

विज्ञापन


पर्यटन, वन्यजीव और ईसाई धार्मिक मामलों के मंत्री जॉन अमारातुंगा ने गुरुवार को कहा, 'अभी तक की जांच से पता चला है कि इसमें विदेशी संगठनों का हाथ है। हम इस सुविधा का दुरूपयोग नहीं होने देना चाहते हैं।' इसे शुरू में प्रायोगिक तौर पर मई से अक्टूबर के बीच चलाने की बात कही गई थी और इसका मकसद देश में पर्यटकों को आकर्षित करना था। उधर, श्रीलंका ने ड्रोनों और मानव रहित विमानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि प्रतिबंध अगली सूचना तक लागू रहेगा। ये पाबंदी अस्थाई तौर पर है। 

विज्ञापन

हमलों को लेकर अब तक 76 संदिग्ध पकड़े, इनमें चार महिलाएं भी शामिल 

सेना और छह देशों की खुफिया एजेंसियों की मदद से चल रहे जांच अभियान में गुरुवार को छापेमारी जारी रही। हमले को लेकर 16 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास दो बंदूकें भी मिली हैं। पकड़े गए लोगों में एक पाकिस्तानी ग्रुप भी शामिल है। इन्हें मिलाकर गिरफ्तार संदिग्धों की संख्या 76 हो गई है। इनमें पांच संदिग्ध उच्च स्तर के लोगों से जुड़े हैं। पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं भी हैं। पकड़े गए सभी लोग मुस्लिम हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर मिले सबूतों से पता चला है कि जो हमले किए गए, वे आईएस से प्रेरित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में विस्फोट करने वाले हमलावर कोलंबो के मशहूर कारोबारी के बेटे हैं 

श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता सुदर्शन गुणावर्धने ने बताया कि सिनामोन ग्रांड होटल में विस्फोट करने वाले हमलावर भाइयों में से एक को कुछ समय पहले गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में दोनों भाइयों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था, जिसकी वजह से उन्हें छोड़ दिया गया था। ये कोलंबो के चर्चित मसाला कारोबारी मोहम्मद यूसुफ इब्राहिम का बेटा था। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मोहम्मद यूसुफ के बेटे इल्हम अहमद और उसका भाई इमसथ अहमद संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे। 

सरकार ने कहा- मृतकों की गिनती में गलती हुई, 359 नहीं, 253 लोग मारे गए 

श्रीलंका में सरकार के बीच समन्वय की भारी कमी है। यही कारण है कि मृतकों की संख्या का सटीक आंकड़ा नहीं दे सकी है। बुधवार तक उप रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्धने ने मृतकों की संख्या 359 बताई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसमें संशोधन करते हुए कहा कि हमलों में 11 भारतीयों समेत 253 लोग ही मारे गए हैं। यानी 106 लोग कम। मंत्रालय के मुताबिक हमलों वाली जगहों पर मानव अंग बिखरे हुए थे। एक ही व्यक्ति के अंगों की अलग-अलग व्यक्ति मानकर गिनती हुई। इससे मृतकों की संख्या बढ़ गई। गुरुवार को डॉक्टरों ने ऑटोप्सी की प्रक्रिया पूरी की तो हताहतों की सही संख्या के बारे में पता चल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed