फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka says Will have India first policy, China Hambantota port deal a mistake

श्रीलंका ने कहा- 'इंडिया फर्स्ट' नीति पर करेंगे काम, चीन को हंबनटोटा बंदरगाह देना बड़ी गलती थी

Wed, 26 Aug 2020 06:11 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 26 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka says Will have India first policy, China Hambantota port deal a mistake
पीएम मोदी और गोटबाया राजपक्षे - फोटो : Social Media

श्रीलंका ने भारत के साथ अपने रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ करने पर जोर दिया है। श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने कहा है कि श्रीलंका एक तटस्थ विदेश नीति को आगे बढ़ाना चाहता है, लेकिन रणनीतिक और सुरक्षा मामलों में 'इंडिया फर्स्ट' दृष्टिकोण को बनाए रखेगा। 

विज्ञापन


श्रीलंकाई टीवी चैनल से बात करते हुए, कोलंबेज ने कहा, राष्ट्रपति (गोटबाया राजपक्षे) ने कहा है कि रणनीतिक सुरक्षा के संदर्भ में, हम 'इंडिया फर्स्ट' नीति का पालन करेंगे। हम भारत के लिए एक रणनीतिक सुरक्षा खतरा नहीं बन सकते हैं और हमें होना भी नहीं चाहिए। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, हमें भारत से लाभान्वित होने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आप हमारी पहली प्राथमिकता हैं जहां तक सुरक्षा का सवाल है लेकिन मुझे आर्थिक समृद्धि के लिए अन्य देशों के साथ बेहतर रिश्ते बनाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत ने मत्ताला हवाईअड्डे के लिए संयुक्त उद्यम नहीं बनाने के श्रीलंका के अनुरोध को माना: राजपक्षे

कोलंबेज ने कहा, तटस्थ विदेश नीति को आगे बढ़ाने के साथ, श्रीलंका भारत के रणनीतिक हितों की रक्षा करेगा। श्रीलंकाई विदेश सचिव ने अपने बयान में कहा, चीन को 99 साल की लीज पर हंबनटोटा बंदरगाह देने का फैसला एक गलती थी। 


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अपने समकक्ष दिनेश गुणवर्द्धन के साथ मुलाकात की। वह राजपक्षे की टीम के सत्ता में आने के बाद श्रीलंका पहुंचे। राजपक्षे सरकार के इतिहास को देखते हुए इसे भारत की तुलना में चीन के अधिक करीब देखा गया है, जिस कारण भारत और श्रीलंका के रिश्ते प्रभावित हुए हैं। 

भारत श्रीलंका के साथ जिस मुद्दे को सुलझाना चाहेगा, उसमें ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल का मुद्दा शामिल है, जहां स्थानीय लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अपनी निजी बातचीत में, श्रीलंका ने भारत को अपने हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसे औपचारिक रूप देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed