फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka’s government signed agreement to sell a 70% stake Hambantota port deal to China 

श्रीलंका ने चीन को बेची हंबनटोटा पोर्ट की 70 फीसदी हिस्सेदारी, भारत की बढे़ंगी मुश्किलें

Sat, 29 Jul 2017 04:43 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka’s government signed agreement to sell a 70% stake Hambantota port deal to China 
Hambantota port - फोटो : Sri Lanka Mirror

श्रीलंका सरकार ने चीन के साथ एक समझौते के तहत देश के 1.5 अरब डॉलर (करीब 72 अरब रुपये) के हंबनटोटा बंदरगाह में 70 फीसदी हिस्सेदारी बेचने पर शनिवार को हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक श्रीलंका सरकार ने इस बंगरगाह को बनाने के लिए चीन से काफी लोन लिया था, जिसको चुकाने के लिए उसने पोर्ट की 70 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। इस समझौते से भारत के लिए राहत देने वाली बात यह है कि इस बंदरगाह की सुरक्षा के लिए श्रीलंकी सेना ही तैनान की जाएगी। जिससे भारतीय सीमा की सुरक्षा को कम खतरा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रीलंका ने ऐसा भारत की सामरिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया है। बताते चलें कि यह समझौता पिछले कई महीनों से लटका पड़ा था। हालांकि चीन के साथ किए गए इस समझौते के बाद श्रीलंका सरकार लोगों की आलोचना और विरोध का शिकार हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और चीन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में चीन व्यापारी पोर्ट होल्डिंग कंपनी के साथ राजधानी कोलंबो में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते के तहत चीनी कंपनी श्रीलंका बंदरगाह में 1.12 अरब डॉलर का निवेश करेंगी। इस पर काम करने की जिम्मेदारी चीनी वाणिज्यिक परिचालन कंपनी की होगी। जानकारी के मुताबिक इसे चीन की 'स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स प्लान' का हिस्सा माना जाता है।


इस परियोजना का समर्थन कर रहे लोगों का कहना था कि इससे श्रीलंका में विकास होगा जबकि आलोचकों और स्थानीय लोगों ने चीन के बढ़ते दखल को लेकर चिंता जताई थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार नए कानून के जरिए श्रीलंका चीन की व्यवसायिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है और सुरक्षा का नियंत्रण भी अपने पास रख रहा है।


हम्बनटोटा बंदरगाह का श्रीलंका के लिए बहुत ज्यादा महत्व है।  हंबनटोटा बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। यह 150 करोड़ डॉलर से बना है। इस बंदरगाह को चीन की सरकारी संस्था चाइना मर्चेंट पोर्ट होल्डिंग्स ने बनाया था। हालांकि इसमें 85 फीसदी हिस्सेदारी चीन के एक्सिम बैंक की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed