{"_id":"597c06cc4f1c1bff408b4623","slug":"north-korea-tested-second-intercontinental-ballistic-missile-target-all-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में उत्तर कोरिया ने किया दूसरा मिसाइल परीक्षण, निशाने पर है अमेरिका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एक महीने में उत्तर कोरिया ने किया दूसरा मिसाइल परीक्षण, निशाने पर है अमेरिका
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय दबावों को ताक पर रख उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण जारी रखा है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने एक और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया द्वारा एक महीने के अंदर यह दूसरा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 4 जुलाई को उत्तर कोरिया ने अपना पहला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
इस बार के परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने मिसाइल हमले की सीमा अमेरिका तक पहुंच चुकी है। इस मिसाइल टेस्ट के बाद कोरियन प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल परीक्षण उस वक्त किया है, जब अमेरिकी कांग्रेस ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के पक्ष में वोट किया है।
विज्ञापन
इस साल उत्तर कोरिया ने 12 बार मिसाइल टेस्ट किया है। दक्षिण कोरिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसाइल की मारक क्षमता इतनी है कि अमेरिका को भी अपने जद में ले सकती है। रिपोर्ट की माने तो इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए अमेरिका के लॉस ऐंजिलिस जैसे कई शहरों को निशाना बनाया जा सकत है।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ डेविस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिका इस मिसाइल के जद में है।