फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe prorogues Parliament with effect from midnight

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने किया संसद सत्र के समापन का एलान, जानें अब आगे क्या होगा?

Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 11:49 PM IST
सार

Sri Lanka: सत्रावसान का मतलब है कि सदन के समक्ष सभी मौजूदा कार्य निलंबित हैं और उस समय लंबित सभी कार्यवाही महाभियोग को छोड़कर रद्द कर दी गई है। संसद के सत्रावसान के दौरान विशेष प्रयोजन के लिए समितियां काम करना बंद कर देती हैं

विज्ञापन
Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe prorogues Parliament with effect from midnight
राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका (Sri Lanka) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने गुरुवार को आधी रात से संसद सत्र के समापन (सत्रावसान) की घोषणा की है। गुरुवार शाम जारी सरकारी गजट के अनुसार, अगला सत्र तीन अगस्त, 2022 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। सत्रावसान का मतलब है कि सदन के समक्ष सभी मौजूदा कार्य निलंबित हैं और उस समय लंबित सभी कार्यवाही महाभियोग को छोड़कर रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन


संसद के सत्रावसान के दौरान विशेष प्रयोजन के लिए समितियां काम करना बंद कर देती हैं और संसद के उच्च पदों, क्षेत्रीय निरीक्षण समितियों और चयन समितियों की समिति को छोड़कर संसद के प्रत्येक सत्र के प्रारंभ में उन सभी का पुनर्गठन किया जाना है।
विज्ञापन


सत्रावसान के दौरान अध्यक्ष कार्य करना जारी रखता है और सांसद अपनी सदस्यता बरकरार रखते हैं, भले ही वे संसद की बैठकों में शामिल नहीं होते हैं। विक्रमसिंघे को 20 जुलाई को सांसदों द्वारा राष्ट्रपति चुना गया था,1978 के बाद ऐसा पहला अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका को संकट से निकाल कर फिर पटरी पर लाना चुनौती

73 वर्षीय विक्रमसिंघे को श्रीलंका के प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी। श्रीलंका भयावह आर्थिक संकट से जूझ रहा है। विक्रमसिंघे के सामने सबसे बड़ी चुनौती और अग्नि परीक्षा देश को इस संकट से निकाल कर फिर पटरी पर लाना है।


गोतबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने और फिर इस्तीफा देने के बाद विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। देश के संविधान के अनुसार संसद द्वारा चुने जाने वाले वे पहले श्रीलंकाई राष्ट्रपति हैं। उनसे पहले स्वर्गीय डी बी विजेतुंगा मई 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रेमदासा के निधन के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।
 

ऐतिहासिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका
गलत आर्थिक नीतियों और कमजोर नेतृत्व के कारण श्रीलंका इन दिनों ऐतिहासिक संकट से जूझ रहा है। यहां महंगाई चरम सीमा को भी पार कर चुकी है। जनता दाने-दाने को मोहताज है। देश को जीविका चलाने के लिए दूसरे देशों को मुंह देखना पड़ रहा है। इसके बावजूद सिंगापुर भागे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने देश के खराब हालात के लिए कोरोना और लॉकडाउन को जिम्मेदार ठहराया है। 

दरअसल, गोतबाया राजपक्षे ने 14 जुलाई को पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे से पहले वह मालदीव होते हुए सिंगापुर भाग गए थे। उनके इस्तीफे के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाया गया और सिंगापुर से भेजे गए उनके इस्तीफे को पढ़ा गया। अब रानल श्रीलंका की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed