{"_id":"5d1562398ebc3e3cf74fc92a","slug":"sri-lanka-navy-pushes-more-than-3000-fishermen-of-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 3000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा, जाल छीने","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 3000 से अधिक मछुआरों को खदेड़ा, जाल छीने
Fri, 28 Jun 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
श्रीलंका की नौसेना ने अपने जल क्षेत्र कच्चातीवू के निकट मछली पकड़ने के आरोप में तमिलनाडु के 3,000 से अधिक भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया तथा उनके मछली पकड़ने के जाल भी छीन लिए। मछुआरा संघ के एक नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि इस द्वीपीय शहर के मछुआरे बुधवार को 700 नौकाओं में सवार होकर समुद्र में गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका नौसेना के जवानों ने वहां पहुंच उनके मछली पकड़ने के जाल छीन लिए तथा उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
सेसुराजा ने कहा कि द्वीप के नौसैनिकों ने उनकी कई नौकाओं के उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि मछुआरों को बिना मछली पकड़े तट पर लौटने के लिए मजबूर किया गया। श्रीलंका के नौसैनिकों ने बुधवार को राज्य के चार मछुआरों को नेदुन्थेवु से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन