फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka launches train service using Indian-funded coaches

श्रीलंका: भारत से प्राप्त कोच की सहायता से ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई, कोलंबो को जाफना प्रायद्वीप के उत्तरी छोर कांकेसंथुराई से जोड़ेगी

Mon, 10 Jan 2022 03:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jan 2022 03:08 AM IST
सार

यह ट्रेन सेवा श्रीलंका और नई दिल्ली की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों - बुनियादी ढांचे के विकास और देशव्यापी फोकस को उजागर करती है।

विज्ञापन
Sri Lanka launches train service using Indian-funded coaches
श्रीलंका इंटर-सिटी ट्रेन सेवा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका ने भारत से खरीदे गए डीजल मल्टीपल यूनिट्स के इस्तेमाल से रविवार को एक इंटर-सिटी ट्रेन सेवा की शुरुआत की। यह ट्रेन सेवा राजधानी कोलंबो को जाफना प्रायद्वीप के उत्तरी छोर कांकेसंथुराई से जोड़ेगी जहां तमिल बहुल जनसंख्या है।

विज्ञापन


यह श्रीलंका और नई दिल्ली की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों - बुनियादी ढांचे के विकास और देशव्यापी फोकस को उजागर करती है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका की रेलवे अवसंरचना को शक्ति प्रदान करने के लिए आज नॉर्दर्न प्रॉविंस के लिए ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई। इसमें भारत के साथ विकास की साझेदारी के दो स्तंभ परिलक्षित होते हैं- अवसंरचना विकास और देशव्यापी केंद्रित होना।’’
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में श्रीलंका के परिवहन मंत्री पी वन्नियाराच्चि और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब मौजूद थे। जैकब ने कहा कि यह ट्रेन सेवा लोगों के बीच आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करेगी और दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग पर जोर देगी। वन्नियाराच्चि ने चल रही कोविड महामारी से निपटने में श्रीलंका को निरंतर समर्थन देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed