फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka fuel supplies in crisis with last shipments under Indian credit line to arrive this month

Sri Lanka Fuel Crisis: संकट में श्रीलंका की ईंधन आपूर्ति, इस महीने पहुंचेगा भारतीय कर्ज पर अंतिम शिपमेंट

Sat, 11 Jun 2022 03:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई,कोलंबो
पीटीआई,कोलंबो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jun 2022 03:17 PM IST
सार

श्रीलंका के लिए अगले तीन सप्ताह मुश्किल होंगे क्योंकि देश एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन
Sri Lanka fuel supplies in crisis with last shipments under Indian credit line to arrive this month
Ranil Wickremesinghe - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत अंतिम ईंधन शिपमेंट इस महीने श्रीलंका पहुंचेगा। लेकिन भविष्य की आपूर्ति के निर्वाह पर फिलहाल कोई संकेत नहीं है जो भारत की सहायता पर निर्भर है।  श्रीलंका में ईंधन की कमी इस कदर है कि लोगों को महीनों तक ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं संकट को देखते हुए श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने नागरिकों से ईंधन और गैस का संयम से उपयोग करने का आग्रह किया है। श्रीलंकाई संसद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की मुख्य प्राथमिकता आर्थिक स्थिरता थी और यह कड़ी मेहनत और समर्पण के माध्यम से बुद्धिमानी से सोची गई परियोजनाओं को लागू करके ही प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण भोजन, दवा, रसोई गैस और अन्य ईंधन, टॉयलेट पेपर और यहां तक कि माचिस जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी  हो गई है। 

विज्ञापन


16 जून को  आखिरी डीजल तो 22 जून को आखिरी पेट्रोल शिपमेंट 
हम 16 जून को ILC (इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट) के तहत आखिरी डीजल शिपमेंट और 22 जून को आखिरी पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं। श्रीलंका की ईंधन खरीद पूरी तरह से आईएलसी पर निर्भर है। शुरू में 500 मिलियन अमरीकी डालर की क्रेडिट लाइन जिसे बाद में 200 मिलियन अमरीकी डालर के साथ पूरा किया गया था।
विज्ञापन


ईंधन की कमी के कारण बिजली संकट
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल की शुरुआत तक, बिजली उत्पादन के लिए डीजल और फर्नेस ऑयल की कमी के कारण द्वीप 10 घंटे की बिजली कटौती का सामना कर रहा था। डीजल की न्यूनतम दैनिक आवश्यकता 5,000 मीट्रिक टन (एमटी) थी क्योंकि बिजली कटौती के कारण लोगों को निजी जनरेटर चलाने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। वहीं पिछले सप्ताह प्राथमिकता के आधार पर केवल 2,800-3,000 मीट्रिक टन के बीच जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed