{"_id":"6324882ad080636f610ac7ae","slug":"sri-lanka-former-president-sirisena-named-suspect-in-easter-sunday-attacks-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ईस्टर बम धमाकों में बतौर संदिग्ध नामजद, कोर्ट का फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना ईस्टर बम धमाकों में बतौर संदिग्ध नामजद, कोर्ट का फैसला
Fri, 16 Sep 2022 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:07 PM IST
सार
21 अप्रैल, 2019 को ISIS से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (NTJ) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने श्रीलंका के तीन चर्चों और कई लग्जरी होटलों में सिलसिलेवार धमाकों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
court new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना को 2019 ईस्टर बम विस्फोटों में संदिग्ध के रूप में नामित किया। धमाकों में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे। फैसला सुनाने वाले कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट की अदालत ने सिरिसेना पर बम विस्फोटों से जुड़ी खुफिया रिपोर्टों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। 71 वर्षीय सिरिसेना को अब 14 अक्तूबर को अदालत में पेश होना होगा।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति को पहले एक जांच पैनल द्वारा हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। यह पैनल कैथोलिक चर्च और पीड़ितों के रिश्तेदारों के दबाव के बाद नियुक्त करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने आरोप का खंडन किया था।
विज्ञापन
21 अप्रैल, 2019 को ISIS से जुड़े स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (NTJ) से जुड़े नौ आत्मघाती हमलावरों ने श्रीलंका के तीन चर्चों और कई लग्जरी होटलों में धमाकों की एक श्रृंखला को अंजाम दिया था। इस दौरान 270 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन