{"_id":"5f55762e431d385d85179057","slug":"sri-lanka-experts-of-singapore-company-engaged-in-extinguishing-oil-tanker-fire-fire-has-been-burning-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका: तेल टैंकर की आग बुझाने में जुटे सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञ, चार दिन से जल रही है आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका: तेल टैंकर की आग बुझाने में जुटे सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञ, चार दिन से जल रही है आग
Mon, 07 Sep 2020 05:22 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, श्रीलंका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, श्रीलंका
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
एमटी न्यू डायमंड तेल टैंकर की आग बुझाते हुए
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के पूर्वी तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर इंडियन ऑयल के तेल टैंकर में लगी आग को चार दिन बाद भी बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीलंकाई नौसेना ने बताया कि इस काम में सिंगापुर की कंपनी के विशेषज्ञों का एक दल भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस टैंकर के व्यवसायिक स्वामियों ने सिंगापुर की एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी को विशेषज्ञ के तौर पर नियुक्त किया है। कच्चे तेलों के टैंकरों को खींचने में सक्षम दो विशाल टगबोट इस तेल टैंकर में लगी आग को बुझाने के अभियान में शामिल होने के लिए सिंगापुर और मॉरीशस से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
एमटी न्यू डायमंड नाम का यह तेल टैंकर पनामा में पंजीकृत है और इसमें बृहस्पतिवार को आग लग गई थी। यह जहाज दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत आ रहा था।
विज्ञापन