फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka decision to burn dead bodies of people who died due to Corona cannot be changed immediately

श्रीलंका: कोरोना मृतकों के शवों को जलाने के फैसले में तत्काल नहीं हो सकता बदलाव

Sat, 27 Feb 2021 11:53 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलंबो Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 27 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka decision to burn dead bodies of people who died due to Corona cannot be changed immediately
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से दाह संस्कार करने के नियम में छूट देने और मृतकों को दफन करने के निर्णय का क्रियान्वयन होने में कुछ समय लगेगा क्योंकि अभी तक इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश जारी नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बीच श्रीलंका सरकार ने कोविड-19 से मरने वाले लोगों के शव को अनिवार्य रूप से जलाने के आदेश में बदलाव किया है।
विज्ञापन


इस आदेश से मुस्लिमों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके धार्मिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा था। पिछले साल अप्रैल में जारी एक राजपत्रित अधिसूचना में सरकार ने बृहस्पतिवार को बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई अधिसूचना के अनुसार दाह संस्कार और दफनाना दोनों किया जा सकता है। गत 10 महीने तक देश के मुस्लिम और ईसाई अल्पसंख्यकों और अंतरराष्ट्रीय समूहों ने अनिवार्य रूप से दाह संस्कार की नीति का अंत करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया।


स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी असेला गुणावर्देना ने कहा, ‘इसमें कुछ समय लगेगा क्योंकि कई पक्षों पर दिशानिर्देश तय करना और जारी होना बाकी है।’ श्रीलंका की सरकार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कोविड-19 से मरने वालों के शवों को दफनाने की बजाय उनका दाह संस्कार करना अनिवार्य कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed